सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता भिवानी सेक्टर 13 में सोमवार को आम नागरिकों द्वारा सफाई कर्मचारियों को

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 06:54 AM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 06:54 AM (IST)
सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित
सफाई कर्मचारियों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, भिवानी : सेक्टर 13 में सोमवार को आम नागरिकों द्वारा सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर कहा गया कि अगर सफाई कर्मी अपनी ड्यूटी का सही निर्वहन कर हमें गन्दगी से होने वाली बीमारियों से बचाते है। कार्यक्रम में डा. सुरेंद्र सभ्रवाल के सौजन्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने सभी सफाई कर्मियों को कंबल वितरित किये। कार्यक्रम में वार्ड नम्बर 2 के पार्षद मुकेश रहेजा भी उपस्थित थे। कार्यक्रम सेक्टर 13 के कम्युनिटी सेंटर में आयोजित किया गया था। इस अवसर पर पार्षद मुकेश रहेजा ने कहा कि सफाई कर्मियों की वजह से ही भिवानी शहर साफ सुथरा है। इनकी वजह से ही शहरवासी गन्दगी से बचे हुए है। इस मौके पर आयुषी सभरवाल व राजेश डुडेजा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी