गांव सांगा में दो पक्षों में हुआ घमासान, एक महिला व एक युवक घायल

जागरण संवाददाता भिवानी गांव सांगा निवासी एक युवक ने पांच व्यक्तियों पर उसके घर में घुसक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Nov 2020 07:09 AM (IST) Updated:Wed, 25 Nov 2020 07:09 AM (IST)
गांव सांगा में दो पक्षों में हुआ घमासान, एक महिला व एक युवक घायल
गांव सांगा में दो पक्षों में हुआ घमासान, एक महिला व एक युवक घायल

जागरण संवाददाता, भिवानी : गांव सांगा निवासी एक युवक ने पांच व्यक्तियों पर उसके घर

में घुसकर डंडों से मापीट कर घायल करने का आरोप लगाया है। घायल युवक को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने घायल युवक के बयान पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। झगड़े में दूसरे पक्ष की महिला घायल हुई है। जिसने युवक पर संगीन आरोप लगाए है।

गांव सांगा निवासी अक्षय ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार को वह अपने घर पर था। इसी दौरान अशोक, नीरज, विजयपाल, अंशु, मोन अपने हाथों मं डंडे लेकर आए और उसे पीटना शुरू कर दिया। घायल का आरोप है कि हमलावरों ने आवाज देकर अपने घर से औरतों को भी मौके पर बुला लिया। महिलाओं ने भी उसे थप्पड़ मुक्कों से पीटा। हमलावरों ने बीच बचाव कर रहे उसके पिता व मां के साथ भी मारपीट की। हमलावरों ने जाते वक्त उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। दूसरे पक्ष की एक महिला ने अक्षय पर दीवार फांदकर उसके घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि रविवार को वह अपने घर थी।इसी दौरान अक्षय दीवार फांदकर उसके घर में घुस गया। उसने उससे दीवार फांदकर घर में घुसने का कारण पूछा तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने शोर मचाया तो पड़ोसी मौके पर आ गए। उन्हें देखकर वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।

chat bot
आपका साथी