आज से 50 फीसद सवारियों के साथ चलेंगी रोडवेज बसें

तोशाम सब डिपो में पिछले एक सप्ताह से खड़ी बसे सोमवार से 50 प्रतिशत सवारियों के साथ चलाने के आदेश दिए गए है। लॉकडाउन के दौरान सवारी नहीं मिलने के कारण तोशाम डिपो की सभी बसें बस स्टैंड पर खड़ी थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 May 2021 06:04 AM (IST) Updated:Mon, 10 May 2021 06:04 AM (IST)
आज से 50 फीसद सवारियों के साथ चलेंगी रोडवेज बसें
आज से 50 फीसद सवारियों के साथ चलेंगी रोडवेज बसें

संवाद सहयोगी, तोशाम : तोशाम सब डिपो में पिछले एक सप्ताह से खड़ी बसे सोमवार से 50 प्रतिशत सवारियों के साथ चलाने के आदेश दिए गए है। लॉकडाउन के दौरान सवारी नहीं मिलने के कारण तोशाम डिपो की सभी बसें बस स्टैंड पर खड़ी थी। आदेश आने पर सभी बसों को सैनिटाइजेशन करके खड़ा कर दिया है और चालक व परिचालक कोविड-19 के नियमों की पालना करते हुए बसें चलाने के लिए तैयार है। तोशाम सब डिपो में 54 बसें हैं और प्रदेश सरकार ने 50 प्रतिशत सवारियों के साथ बसों के संचालन के आदेश दिए हुए हैं। 50 प्रतिशत कर्मचारी को ड्यूटी पर बुलाया जा रहा है लेकिन पिछले छह दिन में एक भी सवारी बस अड्डे पर नहीं आई है जिसके कारण बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है।

बस अड्डा प्रबंधक रामफल टाला ने बताया कि सोमवार को अगर लॉकडाउन बढ़ जाता है तो सवारी होने पर 10 बसें चलाई जाएंगी। अगर लॉकडाउन नहीं बढ़ता है तो सभी बसें चलाई जाएगी। तोशाम सब डिपो से 10 बसें 50 प्रतिशत सवारियों के साथ चलाई जाएंगी। ये बसें तोशाम बस अड्डे से सुबह 5 बजकर 10 मिनट पर दिल्ली, 7 बजकर 30 मिनट पर गुरुग्राम, 7 बजे हिसार, 8 बजे हिसार, 7 बजे हांसी, 8 बजे हांसी, 6 बजकर 30 मिनट पर भिवानी व सतनाली, 7 बजे सिवानी व बहल के लिए एक-एक बस चलाई जाएगी। बस में बिना मास्क के सवारियों को नहीं बैठने दिया जाएगा। सभी सवारियों को मास्क लगाना जरूरी है। सवारियां नहीं होने पर बसों का संचालन नहीं होगा। सोमवार को अगर लॉकडाउन नहीं बढ़ा तो सारी बसें नियमों के अनुसार चलेंगी।

chat bot
आपका साथी