कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, एक गंभीर

जागरण संवाददाता चरखी दादरी दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर गांव इमलोटा के समीप तेज रफ्तार क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 06:34 AM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 06:34 AM (IST)
कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, एक गंभीर
कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, एक गंभीर

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर गांव इमलोटा के समीप तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। हादसे में उसका पति भी घायल हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

झज्जर जिले के बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव भापडौदा निवासी करीब 49 वर्षीय नरेश कुमार अपनी पत्नी करीब 43 वर्षीय निरूतमा के साथ बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से दादरी आया हुआ था। रविवार दोपहर बाद वे काम निपटा कर वापस गांव जा रहे थे। इस दौरान जब वे दादरी-दिल्ली मुख्यमार्ग पर गांव इमलोटा के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार आइ 10 कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दंपती सड़क किनारे गिर गए। हादसे में बाइक सवार निरूतमा को अधिक चोटें लगी। वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने चालक को कार सहित रोक लिया। वहां मौजूद ग्रामीणों व अन्य वाहन चालकों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की जानकारी पाकर इमलोटा पुलिस चौकी इंचार्ज सतबीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हादसे में घायल नरेश कुमार के बयान के आधार पर कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी