धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं मिलकर गीता जयंती को आमजन का महोत्सव बनाएं: अग्रवाल

सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक अमित अग्रवाल ने धार्मिक व

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Dec 2021 07:17 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 12:43 AM (IST)
धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं मिलकर गीता जयंती को आमजन का महोत्सव बनाएं: अग्रवाल
धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं मिलकर गीता जयंती को आमजन का महोत्सव बनाएं: अग्रवाल

जागरण संवाददाता, भिवानी : सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक अमित अग्रवाल ने धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं से आह्वान किया है कि प्रदेशभर में 12 से 14 दिसंबर को आयोजित होने वाले गीता जयंती महोत्सव में जनभागीदार बनकर इसे आमजन का महोत्सव बनाएं। अग्रवाल मंगलवार को वीसी के माध्यम से गीता जयंती महोत्सव को लेकर प्रदेशभर के जिलाधिकारियों के साथ गीता महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि जिलास्तर पर आयोजित होने वाले गीता महोत्सव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी हो, इसके लिए धार्मिक संस्थाओं व सामाजिक संस्थाएं भी आगे आएं। उन्होंने कहा कि मंदिर व अन्य आश्रमों को गीता महोत्सव के दौरान तीनों दिन दीपावली पर्व की तरह ही लाइटों से रोशन हो ताकि गीता महोत्सव की भव्यता और अधिक बने। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल, नगराधीश हरबीर सिंह व अकाउंट आफिसर अशोक कुमार भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने की महोत्सव में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील

उपायुक्त ने सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि वे जिलास्तर पर आयोजित होने वाले गीता जयंती महोत्सव में अपनी भागीदार कर इसे लोगों के मेले का रूप दें। उन्होंने अपने कार्यालय में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से कहा कि वे कार्यक्रम स्थल पर जयंती समारोह में शामिल होने के अलावा तीसरे दिन शहर में निकाली जाने वाली शोभायात्रा में शामिल हो। उन्होंने कहा कि जब लोग एक के बाद एक जुड़ेंगे तब शोभा यात्रा की भव्यता बनेगी। उन्होंने कहा कि जो भी सामाजिक संस्था या धार्मिक संस्था नगर शोभा यात्रा में शामिल होना चाहे, तो वह शामिल हो सकती है। इस दौरान श्रीकृष्ण कृपा समिति से विनोद छाबड़ा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विनोद चावला, श्रीराधा-रानी सेवा मंडल से धीरज कक्कड़ व स्वप्र धारा ध्यान मंदिर ट्रस्ट से मनोज दिनोदिया आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी