सेक्टर 13 और 23 की समस्याओं को लेकर प्रशासक से मिले

सेक्टर 13 और 23 की समस्याओं को लेकर सेक्टर वासी हरियाणा शहरी प्राधिकरण के प्रशासक अमरजीत मान से मिले और सेक्टर की समस्याओं से अवगत कराया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 05:27 AM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 05:27 AM (IST)
सेक्टर 13 और 23 की समस्याओं को लेकर प्रशासक से मिले
सेक्टर 13 और 23 की समस्याओं को लेकर प्रशासक से मिले

जागरण संवाददाता, भिवानी : सेक्टर 13 और 23 की समस्याओं को लेकर सेक्टर वासी हरियाणा शहरी प्राधिकरण के प्रशासक अमरजीत मान से मिले और सेक्टर की समस्याओं से अवगत कराया। समस्याएं सुनने के बाद प्रशासक ने अधिकारियों को तुरंत समस्याओं के समाधान करने को कहा। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि अधिकारी सेक्टर 13 और 23 का दौरा करें और जो भी समस्याओं का पता करें। लोगों से बातचीत करें और सेक्टर वासियों को परेशानी न हो यह सुनिश्चित करें।

शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हरियाणा शहरी प्राधिकरण के प्रशासक अमरजीत मान और उनकी टीम पहुंची। इस मौके द रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 13 के प्रधान रामकिशन शर्मा और द रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 23 के प्रधान महेंद्र सिंह श्योराण ने प्रशासक के सामने सेक्टर 13 और 23 की समस्याएं रखीं।

इस दौरान हरियाणा शहरी प्राधिकरण के प्रशासक अमरजीत मान ने सेक्टर वासियों को भरोसा दिया कि सेक्टर की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिया कि सेक्टर की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारी समय-समय पर सेक्टरों का दौरा करेंगे। सेक्टर 23 की मुख्य समस्याएं

- सेक्टर में बरसाती पानी निकासी के लिए पार्कों में रेन हार्वेस्टिग सिस्टम बनाया जाए।

- ब्लाक सीवर व्यवस्था को तुरंत ठीक किया जाए।

- बिजली के छह नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं।

- खाली प्लाटों से अवैध कब्जे हटाए जाएं।

- शहीद भगत सिंह चौक से सिटी स्टेशन रोड का निर्माण जल्द से जल्द किया जाए। सेक्टर 13 की मुख्य समस्याएं

- उच्चतम न्यायालय के अनुसार एन्हांसमेंट राशि जो बनती है वह तुरंत वापस दी दी जाए।

- सीवर ट्रीटमेंट प्लांट की हालत में तुरंत सुधार किया जाए।

- बरसाती पानी की निकासी के लिए तुरंत प्रबंध किए जाएं।

- सेक्टर 13 में मकान 3500 से 3774 तक सीवर लाइन कनेक्शन किया जाए।

- 694 मकान के आस पास करीब 50 घरों की सीवर व्यवस्था ठप है उसे ठीक किया जाए।

chat bot
आपका साथी