कच्चे कर्मचारी हो पक्के, पंजाब के समान दिया जाए वेतनमान

जागरण संवाददाता चरखी दादरी मंगलवार को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर स्थानीय

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Mar 2019 12:13 AM (IST) Updated:Wed, 27 Mar 2019 12:13 AM (IST)
कच्चे कर्मचारी हो पक्के, पंजाब के समान दिया जाए वेतनमान
कच्चे कर्मचारी हो पक्के, पंजाब के समान दिया जाए वेतनमान

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : मंगलवार को सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर स्थानीय संघ कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिला संयोजक राजकुमार घिकाड़ा की अध्यक्षता में किया गया। हेमसा जिला प्रधान विजय लांबा ने कहा कि सार्वजनिक सेवाओं को बचाने के लिए कर्मचारी आज पूरी तरह से संघर्षरत हैं। भाजपा सरकार अपने रवैये को बदले और वादों को पूरा करें अन्यथा कर्मचारियों का रोष झेलना पड़ेगा। बतौर मुख्य वक्ता हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ राज्य प्रेस प्रवक्ता मा. वजीर सिंह ने कहा कि सरकार सरकारी विभागों को खत्म करने पर तुली है। अपने चहेते पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम जोरों पर है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल हुई है। ट्रेड यूनियन अधिकार अधिनियम को खत्म कर रही है। सरकारी विभागों में आउटसोर्सिग, ठेका प्रथा, निजीकरण, पीपीपी की नीतियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। आम कमेरे वर्ग को जातपात, धर्म पर लड़ाकर राजनैतिक फायदा उठाया जा रहा है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पंजाब के समान वेतनमान, समान काम समान वेतन, न्यूनतम वेतन 26 हजार, कैशलेस मेडिकल सुविधा, मकान किराया भत्ता जैसे महत्वपूर्ण कर्मचारी मुद्दे लोकसभा चुनाव से लुप्त नजर आ रहे हैं। सर्व कर्मचारी संघ प्रांतीय अध्यक्ष धर्मबीर फौगाट ने कहा कि केंद्र सरकार ने जनवरी 2004 से तथा राज्य सरकार ने 2006 से पुरानी पेंशन बंद कर एनपीएस सिस्टम को लागू किया था, जबकि विधायक, मंत्री, सांसद एक बार शपथ लेते ही आजीवन पेंशन ले रहे है। इस अवसर पर शर्मिला हुड्डा, रविद्र जाखड़, महेंद्र सांगवान, नेहा, पूजा, सरोज, रमेश जाखड़, रामपाल, दलबीर सिंह, कृष्ण भागवी, कृष्ण शास्त्री, जयबीर सिंह, सूरजन, राजकुमार, प्रदीप, जगबीर सिंह, जगत, संजय शास्त्री, सुंदरपाल, कुलदीप, सुरेंद्र, रविद्र कालियावास, संदीप, बाबूलाल, धर्मबीर भी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी