रामनिवास शर्मा समाज गौरव पुरस्कार से सम्मानित

जागरण संवाददाता भिवानी महम रोड स्थित भगवान परशुराम भवन में जिला ब्राह्मण विकास परिषद भिवा

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 06:24 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 06:24 AM (IST)
रामनिवास शर्मा समाज गौरव पुरस्कार से सम्मानित
रामनिवास शर्मा समाज गौरव पुरस्कार से सम्मानित

जागरण संवाददाता, भिवानी : महम रोड स्थित भगवान परशुराम भवन में जिला ब्राह्मण विकास परिषद भिवानी ने पत्रकार रामनिवास शर्मा को समाज गौरव पुरस्कार सम्मान से सम्मानित किया। सम्मान समारोह में मुख्यअतिथि पूर्व मंत्री डा. वासुदेव शर्मा रहे। समारोह को संबोधित करते हुए डा. वासुदेव शर्मा ने कहा कि रामनिवास शर्मा पिछले 50 वर्षों से पत्रकारिता व समाज सेवा में भिवानी शहर की सेवा कर रहे हैं। सर्व समाज को जोड़कर रखने में उनकी अहम भूमिका रही है। परिषद के महासचिव देवेन्द्र अत्री मिताथल ने मंच का संचालन किया। संस्था के पूर्व प्रधान ओमस्वरूप शर्मा, पूर्व प्रधान दीदार भारद्वाज, पूर्व प्रधान आदित्य शर्मा, नरोतम बागड़ी, संस्था के प्रधान शीलक राम शर्मा, इस अवसर पर एडवोकेट विद्याधर कौशिक, पंडित जयभगवान शर्मा मिताथल, पंडित सुरेंद्र शास्त्री, परिषद के उपप्रधान आनंद धारेडू, कोषाध्यक्ष अशोक शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा हालुवास, डीएसपी धर्मपाल भारद्वाज, पूर्व सरपंच विश्वनाथ, लाजपत चांदना, एडवोकेट रविन्द्र देवसर, मा. भंवर सिंह, एडवोकेट देवकांत, एडवोकेट रोहित शर्मा, एडवोकेट अंकुर शर्मा, समाजसेवी सत्यनारायण शर्मा बवानीखेड़ा, दीपचंद तोशाम, पुरुषोत्तम संडवा, विजय नंबरदार, मा. ईश्वर शर्मा, हैडमास्टर नरेश, इंस्पेक्टर गौरव शर्मा महेश हुड्डा, मा. तेजराम, भृगु शर्मा व अमित आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी