कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आठ को आंदोलन का बिगुल बजाएगी पीडब्ल्यूडी यूनियन

हरियाणा गर्व. पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में व सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आठ नवम्बर से आंदोलन करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:20 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:20 AM (IST)
कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आठ को आंदोलन का बिगुल बजाएगी पीडब्ल्यूडी यूनियन
कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आठ को आंदोलन का बिगुल बजाएगी पीडब्ल्यूडी यूनियन

जागरण संवाददाता, भिवानी : हरियाणा गर्व. पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्ज यूनियन कर्मचारियों की मांगों के समर्थन में व सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आठ नवम्बर से आंदोलन करेगी। यह फैसला यूनियन की केन्द्रीय व जिला कमेटियों की संयुक्त बैठक में राज्य प्रधान शिवकुमार पराशर की अध्यक्षता में लिया गया। बैठक का आयोजन चिड़ियाघर रोड स्थित यूनियन प्रदेश कार्यालय में किया गया। बैठक में सभी केन्द्रीय कमेटी सदस्यों के अलावा प्रदेश में कार्यरत सभी जिला कमेटियों के सैकड़ों पदाधिकारियों ने भाग लिया। संचालन राज्य महासचिव पंकज मित्तल ने किया। यूनियन के राज्य प्रधान शिवकुमार पराशर ने कहा वर्तमान प्रदेश की सरकार आए दिन कोई न कोई कर्मचारी विरोधी नीति अपनाकर कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है। सरकारी विभागों में लगे कच्चे कर्मियों को लगभग छह-छह माह से वेतन न देकर उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है। इसके अलावा भी अनेक मांग लंबित हैं और उनको पूरा नहीं किया जा रहा है।

उन्होंने चेतावनी दी शीघ्र ही कर्मचारियों के पैसे की अदायगी नहीं की तो विभाग की जल व्यवस्था भी प्रभावित की जा सकती है। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन व सरकार की होगी। बैठक में लिए गए निर्णयों के बारे में पराशर ने कहा सभी जिलों के कर्मचारी अधीक्षक अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी परिमंडलों पर धरना प्रदर्शन दिया जाएगा। आठ नवम्बर को भिवानी व चरखी-दादरी के कर्मचारी भिवानी में तथा रेवाड़ी के कर्मचारी रेवाड़ी में, 10 नवम्बर को पलवल व नूंह के कर्मचारी पलवल में, 12 नवम्बर को गुरुग्राम व फरीदाबाद के कर्मचारी गुरुग्राम में, 15 नवम्बर को रोहतक व झज्जर में, 17 नवम्बर को सिरसा व हिसार में, 19 नवम्बर को कैथल व जीन्द में, 22 नवम्बर को अम्बाला, यमुनानगर व पंचकूला के कर्मचारी अम्बाला में, 24 नवम्बर को नारनौल में तथा 26 नवम्बर को करनाल व सोनीपत में धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष रामपाल सैनी, उपप्रधान ईश्वर शर्मा, उपप्रधान जाकिर हुसैन, श्याम सिंह रावल, औमप्रकाश पूनिया, विजयपाल डागर, ईश्वर दत्त भारद्वाज, मुख्य प्रैस सचिव सन्दल सिंह राणा, मुख्य संगठन सचिव दलबीर सैनी, पुरुषोतम कौशिक, सतबीर सिंह, सुरेन्द्र टोनी, श्यामचन्द, पवन शर्मा तथा जिला कमेटियों के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी