राहत : गांवों को मिलाने वाले चार कच्चे रास्तों पर बनेगी पक्की सड़क, खर्च होंगे 8.60 करोड़ रुपये

जागरण संवाददाता चरखी दादरी उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दादरी जिले को विकास का बड़ा तो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:08 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:08 PM (IST)
राहत : गांवों को मिलाने वाले चार कच्चे रास्तों पर बनेगी पक्की सड़क, खर्च होंगे 8.60 करोड़ रुपये
राहत : गांवों को मिलाने वाले चार कच्चे रास्तों पर बनेगी पक्की सड़क, खर्च होंगे 8.60 करोड़ रुपये

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने दादरी जिले को विकास का बड़ा तोहफा दिया है। विभिन्न गांवों को आपस में मिलाने वाले चार कच्चे रास्तों को पक्का करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा आठ करोड़ 60 लाख की राशि जारी की गई है। इन रास्तों के पक्का हो जाने से ग्रामीणों को काफी राहत मिलेगी। बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के गांव मंदौला से कलियाणा तक, झोझू कलां से खेड़ी बत्तर, पिचौपा कलां से ढाणी धर्मपुर तक रास्ते कच्चे थे। जिस कारण ग्रामीणों को अपने जरूरी कार्यों के लिए एक गांव से दूसरे गांव तक जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। इसके अलावा इन कच्चे रास्तों पर स्थित छोटी छोटी ढाणियों में रहने वाले वाले लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण इन कच्चे रास्तों को पक्का करवाने की मांग काफी समय से कर रहे थे। पिछले दिनों लोगों ने बाढड़ा हलके से विधायक नैना सिंह चौटाला के सामने भी इन कच्चे रास्तों को पक्का करने की मांग की थी। विधायक नैना चौटाला की मांग पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने ग्रामीणों को राहत देने के लिए आठ करोड़ 60 लाख रुपये जारी किए हैं। बौंद कलां की फिरनी के लिए 95.58 लाख जारी

17 साल से फिरनी के निर्माण का इंतजार कर रहे बौंद कलां वासियों को अब राहत मिलेगी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बौंद कलां के लोगों की इस मांग को पूरा करते हुए फिरनी निर्माण के लिए 95 लाख 58 हजार रुपये जारी किए हैं। जल्द ही पंचायत विभाग द्वारा टेंडर इत्यादि औपचारिकताएं पूरी करवा निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। विकास के लिए धन की कमी नहीं : नैना चौटाला

बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा है कि दादरी जिला उनके लिए घर के समान है। यहां के लोगों ने सदैव उन्हें मान-सम्मान दिया है। उनका भी नैतिक फर्ज बनता है कि दादरी जिले को विकास के दृष्टिकोण से प्रदेशभर में अव्वल स्थान दिलाएं। इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। कई बड़ी योजनाएं बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि दादरी जिले के विकास के लिए धन की कमी नहीं रहने दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी