जनसंगठनों ने हरियाणा शारीरिक शिक्षकों के धरने को दिया समर्थन

हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे बर्खास्त पीटीआइ अध्यापकों की बहाली की मांग को समर्थन हरियाणा दिव्यांग अधिकार समिति सहित अन्य जनंसगठनों ने दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 06:09 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 06:09 AM (IST)
जनसंगठनों ने हरियाणा शारीरिक शिक्षकों के धरने को दिया समर्थन
जनसंगठनों ने हरियाणा शारीरिक शिक्षकों के धरने को दिया समर्थन

जागरण संवाददाता, भिवानी : हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे बर्खास्त पीटीआइ अध्यापकों की बहाली की मांग को समर्थन हरियाणा दिव्यांग अधिकार समिति सहित अन्य जनंसगठनों ने दिया। उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। मंच का संचालन मदनलाल सरोहा जिला अध्यक्ष ने किया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पीटीआइ अध्यापक ईश्वर फौजी ने किया। रविवार के क्रमिक अनशन पर सतीश सिवाना, सुनील, सुरेंद्र कुमार, अशोक कुमार पीटीआइ रहे।

सर्व कर्मचारी संघ राज्य ऑडिटर संदीप सांगवान, हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति से सोनू पंघाल, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ महेंद्र श्योराण, हरियाणा राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ से विजेंद्र बड़ाला, सकसं राज्य सचिव राकेश मलिक, हेमसा राज्य सचिव राजेश लाम्बा विनोद पिकू ने संयुक्त रूप से बताया कि भाजपा सरकार कर्मचारियों का लगातार शोषण करती आ रही है। वे पढ़े लिखे बेरोजगार युवकों का भविष्य भी अंधकारमय बनाना चाहती है। उन्होंने सभी विभागों का निजीकरण कर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है।

ऑल हरियाणा दिव्यांग अधिकारी समिति के प्रदेश अध्यक्ष विनोद वर्मा, अधिवक्ता सुनील पंवार, संजय अग्रवाल, कुलदीप निगाणा कलां, सतीश लोहारू, प्रवीण बास, जयपाल नांगल, विष्णु बास, मुकेश रिवाड़ी, भीम सिंह खरक कलां, राज कुमार बवानीखेड़ा, राजेंद्र बवानीखेड़ा, रमेश लाडवा, नरेश लोहारू, विक्रम सिंह, सोनू, महेश, परमहंस चौपड़ा आदि जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने समर्थन दिया।

chat bot
आपका साथी