भाजपा सरकार शारीरिक शिक्षकों का कर रही उत्पीड़न

जागरण संवाददाता भिवानी भाजपा सरकार शारीरिक शिक्षकों का लगातार उत्पीड़न कर रही ह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 10:42 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 10:42 AM (IST)
भाजपा सरकार शारीरिक शिक्षकों का कर रही उत्पीड़न
भाजपा सरकार शारीरिक शिक्षकों का कर रही उत्पीड़न

जागरण संवाददाता, भिवानी : भाजपा सरकार शारीरिक शिक्षकों का लगातार उत्पीड़न कर रही है। यह बात लघु सचिवालय के बाहर आंदोलनरत बर्खास्त शारीरिक शिक्षकों के धरने को संबोधित करते हुए हरियाणा शारीरिक संघ के सचिव मदन लाल सरोहा ने कही। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय सनातन परिषद के प्रदेशाध्यक्ष पूर्णमल शर्मा ने कहा कि बर्खास्त शारीरिक शिक्षकों का धरना लगातार जारी है। मुख्यमंत्री ने भी उनको बहाली का आश्वासन दिया था, लेकिन आजतक उनको बहाल नहीं किया गया है। इसके चलते सभी बर्खास्त शारीरिक शिक्षकों व अन्य जनसंगठनों में रोष बना हुआ है। बर्खास्त पीटीआइ मीनू रानी, प्रवीण कुमारी, नीतू रानी, मुन्नी देवी ने संयुक्त रूप से कहा कि वे लगातार अपना काम काज छोड़कर बहाली की मांग के लिए धरने पर आ रही हैं। वे कई बार तो अपने बच्चों व परिवार के सदस्यों को भी नहीं सम्भाल पाती हैं। सरकार एक तरफ तो बेटियों का नारा देती है वहीं दूसरी तरफ उनके साथ ज्यादती करने पर उतारू हैं। अगर सरकार ने समय रहते हुए उनको बहाल नहीं किया तो वे आने वाले दिनों में सभी जनसंगठनों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने पर बाध्य होंगी। शनिवार को क्रमिक अनशन पर मनोहर लाल, दिलबाग जांगड़ा, राजपाल यादव, कर्मजीत बर्खास्त पीटीआइ को पदाधिकारियों ने बैठाया। धरने का संचालन सतीश यादव बर्खास्त पीटीआइ कर रहे थे। इस अवसर पर जरनैल सिंह, विनोद सांगा, विनोद पिकू, ईश्वर फौजी, उदयभान, सुनील जांगड़ा, विरेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, कृष्ण यादव, बलजीत तालू, सुरेंद्र सिंह, राजेश कुमार, सतीश कुमार, विनोद वैद्य, मुकेश कुमार, अनिल तंवर, सुनील गोलपुरिया, सुरेंद्र सिंह घुसकानी सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी