कितलाना टोल पर धरना जारी, भाजपा सरकार की नीतियों को बताया आमजन विरोधी

जागरण संवाददाता चरखी दादरी संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल पर चल रहे धरन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 07:04 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 07:04 AM (IST)
कितलाना टोल पर धरना जारी, भाजपा सरकार की नीतियों को बताया आमजन विरोधी
कितलाना टोल पर धरना जारी, भाजपा सरकार की नीतियों को बताया आमजन विरोधी

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल पर चल रहे धरने में बुधवार को वक्ताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया।धरने पर बैठे आंदोलनकारियों ने कहा कि बेमौसमी बारिश से किसानों की कपास, मूंग, बाजरा व धान की फसल 50 से 70 फीसद तक बर्बाद हो गई है। जो बची है उसको सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की व्यवस्था नहीं की जा रही है। बर्बाद फसल की गिरदावरी की घोषणा करने के बाद भी यह कार्य नहीं हो पाया है। डीएपी खाद के लिए किसान भटक रहे हैं। उन्होंने कृषि मंत्री जयप्रकाश दलाल के उस बयान को हास्यास्पद बताया जिसमें वे दावा कर रहे हैं कि खाद की कोई कमी नहीं है। सिर्फ विपक्ष सत्ता पक्ष को बदनाम करने के लिए अफवाह फैला रहा है। उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर को प्रात: लखीमपुर खीरी कांड में मरे किसानों के अस्थि कलश यात्रा कितलाना टोल प्लाजा पर पहुंचेगी। जिसको नीमड़ी वाली गांव में ले जाकर 11 बजे स्वामी दयाल धाम दादरी लाया जाएगा। उसके बाद कलश यात्रा झज्जर जिले में जाएगी। 299वें दिन भी जारी रहा धरना

कितलाना टोल पर चल रहे धरने के 299वें दिन की अध्यक्षता खाप सांगवान से नरसिंह सांगवान डीपीई, खाप फौगाट से धर्मबीर, रणसिंह नीमड़ी वाले, कर्मचारी संघ से सुभाष कौशिक, संतरा डोहकी, कृष्णा गौरीपुर ने संयुक्त रूप से की। मंच का संचालन रणधीर घिकाड़ा ने किया। ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मा. ताराचंद चरखी, सूरजभान झोझू, सुरेंद्र कुब्जानगर, कप्तान चंदन सिंह, राजेंद्र चरखी, शमशेर सांगवान, प्रभाती रानीला, ओम नंबरदार, श्योनारायण मानकावास, उमेद नंबरदार, सरदारा सिंह डोहकी, रामफल छपार, सुरेश, बबलू व साधु मानकावास भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी