कितलाना टोल पर किसानों के साथ मजदूर हुए मुखर

जागरण संवाददाता भिवानी संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Apr 2021 11:05 PM (IST) Updated:Sat, 10 Apr 2021 11:05 PM (IST)
कितलाना टोल पर किसानों के साथ मजदूर हुए मुखर
कितलाना टोल पर किसानों के साथ मजदूर हुए मुखर

जागरण संवाददाता, भिवानी : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर संविधान निर्माता डा. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को कितलाना टोल पर संविधान बचाओ दिवस के रूप में मनाई जाएगी। यह एलान वक्ताओं ने कितलाना टोल पर चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को संबोधित करते हुए किया।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की ओर से अपनाए गए समानता, स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों की धज्जियां उड़ा दी हैं। सरकार उनके दिखाए रास्ते से विपरीत काम करते हुए आज जाति और धर्म के आधार पर समाज को बांटने पर लगी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमारे संविधान और स्वतंत्र एजेंसियों का दुरुपयोग करके तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाते हुए जनता के मूलभूत अधिकारों का हनन करने पर तुली है। धरने के 106वें दिन खाप सांगवान 40 के सचिव नरसिंह डीपीई, बलवंत नंबरदार, बिजेंद्र बेरला, रणधीर कुंगड़, गंगाराम श्योराण, मास्टर राजसिंह, सज्जन कुमार सिगला, प्रेम कितलाना, कृष्णा छपार, रतन्नी डोहकी ने संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा बाबा साहब की जयंती मनाने का फैसला महज ढकोसला है। हकीकत में भाजपा की सोच हमेशा उनके सिद्धांतों के विरुद्ध रही है। भाजपा गरीब वर्ग को गुमराह करना चाहती है पर अपनी चाल में कामयाब नहीं होगी। धरने का मंच संचालन कामरेड ओमप्रकाश ने किया। इस अवसर पर दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान, शमशेर फौगाट, राजू मान, प्रोफेसर जगमिद्र सांगवान, दलीप सिंह सांगवान, अजित सिंह सांगवान, बलबीर बजाड़, दिलबाग ग्रेवाल, रामफल मलिक, ओम नंबरदार, राजबीर बोहरा, धर्मबीर समसपुर, होशियार सिंह, ऋषिराम, वेदपाल दुधवा, देशराम भांडवा, बेलीराम, सत्यवान कालुवाला इत्यादि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी