कितलाना टोल पर धरना जारी, किसान संगठनों ने की नारेबाजी

जागरण संवाददाता चरखी दादरी संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर किसान-मजदूर संगठन व खापें 27

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 06:15 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 06:15 AM (IST)
कितलाना टोल पर धरना जारी, किसान संगठनों ने की नारेबाजी
कितलाना टोल पर धरना जारी, किसान संगठनों ने की नारेबाजी

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर किसान-मजदूर संगठन व खापें 27 सितंबर के भारत बंद की तैयारी में जुट गए हैं। पांच सितंबर की मुजफ्फरनगर महापंचायत की सफलता के बाद यह 27 सितंबर का भारत बंद है। बंद की कामयाबी केंद्र सरकार को किसानों की मांगे पूरी करने के लिए मजबूर कर देगी। यह बात रविवार को कितलाना टोल पर धरने को संबोधित करते हुए सांगवान खाप चालीस के सचिव नरसिंह सांगवान डीपीई ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार के लिए किसान आंदोलन की अनदेखी करना सहज नहीं है। वह कारपोरेट को भी नाराज नहीं करना चाहती। उसे इस असमंजस में राजनीतिक नुकसान होना लाजमी है। धरने को संबोधित करते हुए किसान सभा के जिला संयुक्त सचिव कामरेड ओमप्रकाश ने कहा कि यह किसान आंदोलन की लड़ाई जनता और कारपोरेट के हितों के बीच है। दोनों के हितों में अंतरविरोध है। सरकार जनता की बजाए कारपोरेट हितों का पक्ष ले रही है। इसलिए लोग सरकार के विरोध में लामबंद हो रहे हैं, क्योंकि कारपोरेट परस्त नीतियां जनता की रोजी रोटी की तबाही कर रही हैं। इन नीतियों से ही भयंकर मंहगाई, बेरोजगारी व भूखमरी बढ़ रही है। खाद्य तेलों की महंगाई ने गरीब जनता की कमर तोड़ दी है। कितलाना टोल पर धरने के 269वें दिन की अध्यक्षता सांगवान खाप चालीस से नरसिंह सांगवान डीपीई, श्योराण खाप से जगदीश हुई, किसान सभा से ईश्वर दातोली, चौ. छोटूराम डा. आंबेडकर मंच से गंगाराम श्योराण, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से सज्जन कुमार सिगला, महिला मोर्चा से ल्क्ष्मी डोहकी, कृष्णा गोरीपुर व राजबाला कितलाना ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन किसान सभा के कामरेड ओमप्रकाश ने किया। ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मास्टर ताराचंद चरखी, दादी बिरमा देवी, सूरजभान कन्नी प्रधान, सुरेंद्र कुब्जा नगर, दिलबाग ढुल, शमशेर सिंह सांगवान, सूबेदार सतबीर सिहं, समुंद्र सिंह धायल, प्रोफेसर जगविन्द्र सांगवान, कप्तान चंदन सिंह, बुजन राम जागड़ा, रामानंद, ओम प्रजापति डोहकी, रमेश शर्मा, बेलीराम, नंदलाल अटेला, ओम नम्बरदार, जगन मिस्त्री, बलजीत मानकाबास, सत्यवान कालूवाला शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी