कितलाना टोल पर धरना जारी, भाजपा पर तिरंगे व शहीदों के नाम पर लोगों में फूट डालने का लगाया आरोप

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दादरी और भिवानी जिले के किसान मजदूर गांव-गांव जाकर सभाएं करके जनता के सामने लाएंगे कि भाजपा राष्ट्रीय झंडे व शहीदों को सम्मान देने के नाम का पार्टी हितों के लिए दुरुपयोग कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:35 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:35 AM (IST)
कितलाना टोल पर धरना जारी, भाजपा पर तिरंगे व शहीदों के नाम पर लोगों में फूट डालने का लगाया आरोप
कितलाना टोल पर धरना जारी, भाजपा पर तिरंगे व शहीदों के नाम पर लोगों में फूट डालने का लगाया आरोप

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर दादरी और भिवानी जिले के किसान मजदूर गांव-गांव जाकर सभाएं करके जनता के सामने लाएंगे कि भाजपा राष्ट्रीय झंडे व शहीदों को सम्मान देने के नाम का पार्टी हितों के लिए दुरुपयोग कर रही है। यह बात सोमवार को खाप सांगवान चालीस के सचिव नरसिंह सांगवान डीपीई ने कितलाना टोल पर धरने को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने देश के संविधान व तिरंगे का अपमान किया था। ये लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व आजादी के नेताओं पर आए दिन कीचड़ उछालते रहते हैं। किसान सभा के कामरेड ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से वे हरियाणा में किसान आंदोलन में हिसा पैदा करके फूट डालकर इसे कमजोर करके दबाना चाहते हैं। वहीं अपनी बिगड़ी हुई छवि को सुधारना चाहते हैं। जबकि हरियाणा की जनता इनका असली स्वरूप समझ चुकी है।

221 वें दिन भी जारी रहा धरना

कितलाना टोल पर धरने के 221 वें दिन की अध्यक्षता खाप सांगवान चालीस के सचिव नरसिंह सांगवान डीपीई, खाप श्योराण से बिजेन्द्र बेरला, किसान सभा के प्रतापसिंह सिंहमार, युवा कल्याण संगठन के सुभाष यादव, गंगाराम श्योराण, मास्टर राज सिंह जताई, दिलबाग ढुल, महिला नेत्री राजबाला कितलाना, संतरा डोहकी ने संयुक्त रूप से की।

धरना स्थल पर लगाया वैक्सीनेशन शिविर

मंच संचालन किसान सभा के कामरेड ओमप्रकाश ने किया। टोल पर मेडिकल स्टाफ भिवानी ने डा. अमित ग्रेवाल के नेतृत्व में वैक्सीनेशन शिविर लगाया। जिसमें कई किसानों व महिलाओं को पहली व दूसरी डोज के टीके लगाए। युवा कल्याण संगठन की तरफ से डा. अमित ग्रेवाल, स्टाफ कृष्णा देवी व आशा देवी को सम्मानित किया गया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मा. ताराचंद चरखी, सूरजभान सांगवान, लवली सरपंच, जगदीश हुई, कमलेश भैरवी, प्रोफेसर जगविद्र सांगवान, सूबेदार सतबीर सिंह, कमल प्रधान, सूबेदार कवंर शेर चंदेनी, रणधीर घिकाड़ा, सत्यवान कालूवाला, रामानंद धानक, रामनिवास प्रजापति, बालकिशन शर्मा, बुजन राम जांगड़ा, सुलतान खान, मदन लाल मजदूर नेता, रघबीर स्वामी, शमशेर सांगवान, बलजीत मानकावास, सतीश, जय प्रकाश गोरीपुर समुंद्र सिंह धायल शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी