कितलाना टोल पर धरना जारी, शांतिपूर्ण तरीके से रेल रोकेंगे आज, डीएपी न मिलने पर जताया रोष

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 18 अक्टूबर को पूरे देश में प्रात 10 बजे से सांय चार बजे तक रेल रोकी जाएंगी क्योंकि केंद्र सरकार आंदोलन के 11 महीने बाद भी किसानों की सुनवाई नहीं कर रही है। आंदोलन के बाद भी किसानों का बाजरा मूंग कपास व धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की मंडी में व्यवस्था नहीं कर रही है और रबी फसल के लिए (डि-अमोनियम फास्फेट) डीएपी उपलब्ध नहीं करवा रही है। यह बात धरने को संबोधित करते हुए खाप सांगवान चालीस के सचिव नरसिंह सांगवान डीपीई रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सज्जन कुमार सिगला ने कही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 09:00 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 09:00 PM (IST)
कितलाना टोल पर धरना जारी, शांतिपूर्ण तरीके से रेल रोकेंगे आज, डीएपी न मिलने पर जताया रोष
कितलाना टोल पर धरना जारी, शांतिपूर्ण तरीके से रेल रोकेंगे आज, डीएपी न मिलने पर जताया रोष

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 18 अक्टूबर को पूरे देश में प्रात: 10 बजे से सांय चार बजे तक रेल रोकी जाएंगी, क्योंकि केंद्र सरकार आंदोलन के 11 महीने बाद भी किसानों की सुनवाई नहीं कर रही है। आंदोलन के बाद भी किसानों का बाजरा, मूंग, कपास व धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की मंडी में व्यवस्था नहीं कर रही है और रबी फसल के लिए (डि-अमोनियम फास्फेट) डीएपी उपलब्ध नहीं करवा रही है। यह बात धरने को संबोधित करते हुए खाप सांगवान चालीस के सचिव नरसिंह सांगवान डीपीई, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सज्जन कुमार सिगला ने कही। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह किसान आंदोलन को तोड़ने के लिए समाज को बांटने का प्रयास कर रही है। उन्होंने सिघु बार्डर पर एक नौजवान मजदूर की निर्मम हत्या की कड़ी निदा की है तथा गुरू ग्रन्थ साहब की पुस्तक की बेअदबी को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए पूरे मामले की न्यायिक जांच की करते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। धरने को संबोधित करते हुए खाप फौगाट के उपप्रधान धर्मपाल महराणा ने कहा कि 18 अक्टूबर को गांव ढ़ाणी फौगाट दादरी के समीप, कालूवास, सूई, लोहारू तथा सिवानी में संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर रेल रोकी जाएंगी। यह कार्य शांतिपूर्ण तरीके से होगा।

297वें दिन भी जारी रहा धरना

कितलाना टोल पर लगातार चल रहे धरने की 297 वें दिन की अध्यक्षता सांगवान खाप से नरसिंह सांगवान डीपीई, खाप फौगाट से धर्मपाल महराना, किसान सभा से रणधीर कुंगड़, युवा कल्याण संगठन से राजू गोरीपुर, चौ. छोटूराम डा. आंबेडकर मंच से दिलबाग ढुल, रिटायर्ड कर्मचारी संघ से सज्जन सिगला, जाटू खाप से मास्टर राज सिंह जताई, चौगामा खाप से मीरसिंह नीमड़ीवाली, महिला मोर्चा से रतनी डोहकी, अनिता साहू व बिमला कितलाना ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन किसान सभा के कामरेड ओमप्रकाश ने किया।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सूरजभान झोझू, सुरेंद्र कुब्जा नगर, शमशेर सांगवान, संतोष देशवाल, मदन लाल, जयपाल खाती, रामफल देशवाल, मुन्ना पंडित चरखी, सूबेदार सतबीर सिंह, बेलीराम, राजेंद्र जांगड़ा, ओम प्रजापति, सुलतान खान, समुंद्र सिंह कितलाना, विनोद नंबरदार डोहकी, हरदीप टाला, मुकेश शर्मा ढाणी माहू इत्यादि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी