कितलाना टोल पर धरना जारी: किसान व जन पंचायतों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है आंदोलन : सोमबीर

जागरण संवाददाता चरखी दादरी संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चल रहा किसान आंदोलन जीत की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 10:05 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 10:05 PM (IST)
कितलाना टोल पर धरना जारी: किसान व जन पंचायतों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है आंदोलन : सोमबीर
कितलाना टोल पर धरना जारी: किसान व जन पंचायतों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है आंदोलन : सोमबीर

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर चल रहा किसान आंदोलन जीत की तरफ बढ़ रहा है। अब सभी राज्यों में किसान व जन पंचायतों का दौर शुरू होकर इसे व्यापक रूप दिया जा रहा है। यह बात कितलाना टोल पर धरने को संबोधित करते हुए वीरवार को खाप सांगवान चालीस के प्रधान व दादरी से निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने कही। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली बार्डर पर रास्ता किसानों ने नहीं रोका बल्कि हरियाणा सरकार ने केंद्र के इशारे पर किसानों का दिल्ली प्रवेश रोकने बारे रास्ते खुदवाए, बैरीकेड, दीवारें व कीलें लगवाई और सभी रास्ते बंद कर दिए। किसानों को मजबूरी में वहीं बैठना पड़ा। अब हटेगें नहीं और सरकार द्वारा रास्ता रोकने के आरोप निराधार व सच्चाई से दूर हैं। सरकार ने किसान आंदोलन को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। तोशाम से किसान सभा व संयुक्त किसान मोर्चे के नेता कर्ण सिंह जैनावास व रणधीर सिंह सिढ़ान ने कहा कि आज न केवल तीन कृषि विरोधी कानूनों के खिलाफ लड़ रहे हैं बल्कि वे देश की संपत्ति बचाने, महंगाई व बेरोजगारी बढ़ाने वाली नीतियों के विरोध में भी लड़ रहे हैं। यह लड़ाई कारपोरेट द्वारा थोपी गई मनमानी आर्थिक नीतियों के विरोध में है और देश बचाने की है। इन्होंने की धरने की अध्यक्षता

कितलाना टोल पर धरने के 266वें दिन की अध्यक्षता नरसिंह सांगवान डीपीई, खाप फौगाट प्रवक्ता शमशेर सिंह, श्योराण खाप पच्चीस से बिजेंद्र बेरला, किसान सभा से रणधीर कुंगड़, किसान नेता बलबीर बजाड़, मजदूर नेता सुखदेव पालवास, ईश्वर सिंह बिसलवास, महिला नेत्री प्रेम शर्मा, संतोष देशवाल, चंद्रकला डोहकी व कृष्णा गोरीपुर ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन कामरेड ओमप्रकाश ने किया। ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सूरजभान झोझू, गंगाराम श्योराण, बलविद्र कानूनगो, सुरेंद्र कुब्जानगर, मा. राज सिंह जताई, जगदीश हुई, रामफल देशवाल, दिलबाग ढुल, नरेंद्र धनाना, अभिषेक शर्मा, रामानंद, ओमप्रकाश प्रजापति, सुलतान खान, चंद्र छपार, महीपाल आर्य, सतपाल शर्मा मिरान, राजेश मिरान, कप्तान रामफल डोहकी, मांगेराम गारनपुरा, सूबेदार सतबीर सिंह व सुशीला घणघस भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी