कितलाना टोल पर जलाए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री के पुतले, सरकार के रवैये पर जताया रोष

जागरण संवाददाता चरखी दादरी संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल पर लखीमपुर खीर

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 07:14 AM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 07:14 AM (IST)
कितलाना टोल पर जलाए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री के पुतले, सरकार के रवैये पर जताया रोष
कितलाना टोल पर जलाए प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, मुख्यमंत्री के पुतले, सरकार के रवैये पर जताया रोष

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कितलाना टोल पर लखीमपुर खीरी तिकोनिया में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे द्वारा किसानों को गाड़ियों से कुचलकर पांच किसानों की हत्या के विरोध में रोष जताते हुए प्रधानमंत्री, गृह मंत्री व राज्य के मुख्यमंत्री के पुतले जलाए गए। किसानों को संबोधित करते हुए खाप सांगवान खाप चालीस के प्रधान व दादरी से विधायक सोमबीर सांगवान ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना अमानवीय तथा दिल दहला देने वाली है। राज्य के उप मुख्यमंत्री द्वारा पीड़ित परिवारों के सहानुभूति का एक शब्द नहीं कहा गया, जबकि उन्होंने भाजपा के विरोध में तथा किसान हित के लिए चुनाव लड़कर 10 सीटें हासिल की थी। वे आज भाजपा रूपी कुशासन के खेवैया बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि मकड़ौली टोल पर होने वाली महापंचायत प्रदेश सरकार को हिलाने का काम करेगी। व्यापार मंडल भिवानी के प्रधान जेपी कौशिक ने किसान आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते हुए कहा कि आज व्यापारी भी सरकार की नीतियों से तंग आ गए हैं। व्यापारी व किसानों का चोली दामन का साथ है। जब किसान की जेब में कमाई से पैसा आएगा तो व्यापारियों का व्यवसाय भी बढ़ेगा। संयुक्त किसान मोर्चा के कानूनी सलाहकार अमित घिकाड़ा ने कहा कि यह आंदोलन अकेला किसान का ना होकर देश की आजादी, सम्प्रभुता, लोकतंत्र व आत्मनिर्भरता बचाने का है।

बाक्स :

295वें दिन भी जारी रहा धरना

टोल पर चलने वाले 295 वें दिन के धरने की अध्यक्षता खाप सांगवान से नरसिहं सांगवान डीपीई, खाप श्योराण से बिजेन्द्र बेरला, किसान सभा से ईश्वर कोंट, पंवार खाप से बलवंत रानीला, युवा कल्याण संगठन से डा. राजू गोरीपुर, किसान नेता गंगाराम श्योराण, मास्टर राज सिंह जताई, मीरसिंह निमड़ीवाली, ओमप्रकाश दलाल, महिला नेत्री प्रेम शर्मा कितलाना, संतोष देशवाल व मामकौर डोहकी ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन किसान सभा के कामरेड ओमप्रकाश ने किया। ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सूरजभान झोझू, रणधीर घिकाड़ा, सुरेन्द्र कुब्जा नगर, बलबीर बजाड़, सत्यवान बलियाली, कप्तान रामफल डोहकी, रामफल देशवाल, रामोतार बलयाली, तेलूराम यादव, भोलू खान, चंद्र छपार, धर्मबीर शर्मा कितलाना, रामधारी शर्मा, जगप्रवेश प्रजापति, बुजनराम जांगड़ा, प्रकाश जांगड़ा, ओम प्रजापति डोहकी, सूबेदार सतबीर सिंह, समुंद्र सिंह इत्यादि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी