स्वतंत्रता सेनानी संगठन शहीदी दिवस मनाने की तैयारियों जुटा

जागरण संवाददाता भिवानी शहीदे आजम भगत सिंह के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि सभा के लिए रोहतक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 09:54 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 09:54 AM (IST)
स्वतंत्रता सेनानी संगठन शहीदी दिवस मनाने की तैयारियों जुटा
स्वतंत्रता सेनानी संगठन शहीदी दिवस मनाने की तैयारियों जुटा

जागरण संवाददाता, भिवानी : शहीदे आजम भगत सिंह के शहीदी दिवस पर श्रद्धांजलि सभा के लिए रोहतक गेट स्थित राजपूत धर्मशाला में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी कल्याण संगठन की बैठक का आयोजन हुआ। यह आयोजन जिला प्रधान बलराज सिवाड़ा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्षमहेन्द्र पाल यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश किराड़ ने मुख्यरूप से शिरकत की। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष महेन्द्र पाल यादव ने 23 मार्च को शहीदे आजम भगत सिंह के शहीदी दिवस पर संगठन द्वारा प्रदेशस्तर पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने बताया कि शहीदी दिवस पर श्रद्धासुमन कार्यक्रम के लिए 14 मार्च को संगठन की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसमें संगठन सदस्यों को जिम्मेवारियां सौंपी जाएंगी। बैठक में संगठन के मुख्य सलाहकार एडवोकेट शिवकुमार बेडवाल, रणबीर सांगवान, बबलू कोंट, पप्पू बामला, जसवीर फौजी, रणबीर फौजी, सुभाष बामला, राजेश रोहनात, मनोहरलाल, ओमबीर सिवाच, प्रवीन नैन, रामनिवास जीताखेड़ी, रामपाल यादव,रामअवतार जीताखेड़ी, राजेन्द्र वर्मा, बजरंग गुजरानी, रामअवतार गुप्ता,रोशन डाबला, अमर सिंह यादव, कुलदीप यादव समेत अनेक संगठन सदस्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी