महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बनाई रणनीति

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने वाली छात्राओं व महिलाओं के साथ ह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Dec 2017 07:08 PM (IST) Updated:Thu, 14 Dec 2017 07:08 PM (IST)
महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बनाई रणनीति
महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बनाई रणनीति

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी :

शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने वाली छात्राओं व महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर पूर्णतया अंकुश लगाने के लिए जिला पुलिस ने तैयारी कर ली है। इसके तहत पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने जिले के सभी थाना इंचार्ज व चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए है। इन घटनाओं से निपटने के लिए पुलिस सभी गांवों व कस्बों में जाकर ग्राम पंचायतों का सहयोग लेकर जागरूकता अभियान चलाएगी। छेड़खानी व इस प्रकार के अन्य मामलों के आरोपी युवकों के अभिभावकों से संपर्क भी किया जाएगा।

बाक्स :

ऐसे चलेगा अभियान

पुलिस अधीक्षक हिमांशु गर्ग ने बताया कि पुलिस कर्मचारी उन जगहों पर गश्त करेंगे जहां अक्सर छेड़छाड़ की घटनाएं होती आ रही है। इन जगहों पर लुभावनी कार्यप्रणाली का प्रयोग करके दोषियों पर शिकंजा कसा जाएगा। अभियान के तहत पर्यवेक्षण पुलिस अधिकारी उनके दायरे में आने वाले लड़कियों के स्कूल व कालेजों का प्रतिमाह दौरा करेंगे। इस दौरान पुलिस कर्मी लड़कियों को सुरक्षा बारे जागरूक करेंगे। वहीं, छेड़छाड़ की घटना या अन्य किसी परिस्थिति में बिना भय के महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 पर संपर्क करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

बाक्स :

व्यापारिक संस्था, फैक्टरियों पर भी होगी नजर

पर्यवेक्षण पुलिस अधिकारी अपने क्षेत्र के लड़कियों के स्कूल व कॉलेजों में गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के विशेष जागरूक कार्यक्रम भी चलाएंगे। वहीं व्यापारिक संस्था, फैक्टरियों में भी काफी संख्या में महिलाएं कार्य करती है। उनकी सुरक्षा के लिए भी अभियान चलाया जाएगा।

बाक्स :

पुलिस बल होगा तैनात

अभियान को सफल बनाने के लिए शहर के व्यस्तम क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी ताकि महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर पूरी तरह से काबू पाया जा सके। इनमें मुख्य तौर से जिले के गांवों के तहत सभी बस स्टाप, महिला कालेज व लड़कियों के स्कूल के अलावा भीड़भाड़ वाले बाजार, रेलवे स्टेशन, रोजगार्डन, रोहतक चौक स्थान शामिल होंगे। पुलिस के मुताबिक अंधेरी व सुनसान जगहों पर ज्यादा अपराध होते है। ऐसी जगहों से अपराधी अंधेरे का फायदा उठाकर आसानी से बच निकलते हैं। इन जगहों को चिह्नित करके नगर परिषद व ग्राम पंचायतों से लाइट की व्यवस्था करवाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी