बाल शिक्षा निकेतन स्कूल में चलाया पौधारोपण अभियान

जागरण संवाददाता चरखी दादरी गांव सांवड़ के बाल शिक्षा निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में श

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 02:54 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 02:54 AM (IST)
बाल शिक्षा निकेतन स्कूल में चलाया पौधारोपण अभियान
बाल शिक्षा निकेतन स्कूल में चलाया पौधारोपण अभियान

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : गांव सांवड़ के बाल शिक्षा निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब एक सौ पौधे लगाए गए और विद्यार्थियों को भी अन्य जगहों पर लगाने के लिए वितरित किए गए। विद्यालय संचालक शिवकुमार भारद्वाज ने विद्यार्थियों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को कार्य करना चाहिए। पेड़-पौधे जीवन का आधार हैं। इनसे ही प्राकृतिक संतुलन बना रहता है। हमें समय-समय पर पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर विकास भारद्वाज, राजेश शर्मा, जतिन गर्ग, संजय व विद्यालय स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी