सेवा समर्पण अभियान के तहत गांव घिकाड़ा में किया पौधारोपण

जागरण संवाददाता चरखी दादरी गांव घिकाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 06:30 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 06:30 AM (IST)
सेवा समर्पण अभियान के तहत गांव घिकाड़ा में किया पौधारोपण
सेवा समर्पण अभियान के तहत गांव घिकाड़ा में किया पौधारोपण

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : गांव घिकाड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन के अवसर पर पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे जनसेवा और समर्पण अभियान कार्यक्रम के तहत चरखी मंडल अध्यक्ष जगजीत सांगवान की अगुवाई में पौधारोपण किया गया। पौधारोपण करते समय मंडल अध्यक्ष जगजीत सांगवान ने ग्रामीणों को पर्यावरण से संबंधी जानकारियां सांझा की तथा भाजपा द्वारा चलाए जा रहे अभियानों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि बारिश ही पौधों को सींचने और बड़ा होने का आदर्श समय होता है। इसी समय पौधा अपने विकसित रूप में आता है। परंतु वर्तमान में पर्यावरण के नाम पर औपचारिकता की जा रही है, कहीं न कहीं हम अपने आप से खिलवाड़ कर रहे है। क्योंकि यह पर्यावरण ही हमारे भविष्य का निर्धारण करेंगा। पौधारोपण के प्रति प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। जनसंख्या में लगातार वृद्धि और पेड़ों की लगातार कटाई के परिणाम आने आरंभ हो गए है, पर्यावरण असंतुलन, बीमारियों का प्रकोप और प्रतिदिन बढ़ता तापमान आने वाली पीढ़ी के लिए जीवन मुश्किल कर देगा। पौधारोपण करते हुए ही उस पौधे को पेड़ में तब्दील करने का संकल्प लेना बहुत जरूरी है। इस उपलक्ष्य में मंडल अध्यक्ष जगजीत सांगवान, वेद पुनिया, राजेश सांगवान, राजेश जाखड़, विक्रम सिवान, कृष्ण चौकीदार, ताजबीर सांगवान इत्यादि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी