शारीरिक शिक्षकों का बहाली के लिए प्रदर्शन

जागरण संवाददाता भिवानी बहाली की मांग के समर्थन में हरियाणा शारीरिक शिक्षक अपने तय काय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Sep 2020 04:21 AM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 05:09 AM (IST)
शारीरिक शिक्षकों का बहाली के लिए प्रदर्शन
शारीरिक शिक्षकों का बहाली के लिए प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, भिवानी: बहाली की मांग के समर्थन में हरियाणा शारीरिक शिक्षक अपने तय कार्यक्रमानुसार लघु सचिवालय से जुलूस की शक्ल में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कृषिमंत्री जेपी दलाल की अनुपस्थिति में उनके पीए को मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र भेजा। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के राज्य संयोजक धर्मेंद्र पहलवान और जिला शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के जिला संयोजक दिलबाग जांगड़ा संयुक्त रूप से कर रहे थे। प्रदर्शन में चार जिलों के शारीरिक शिक्षकों ने भाग लिया। इस दौरान इनेलो महिला विग की जिला प्रधान इंदु परमार ने भी अपना समर्थन दिया। जिला शारीरिक शिक्षकों के साथ पुलिस की तीखी नोकझोंक भी हुई।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे लगातार अपनी बहाली की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर देती है। उन्होंने सभी विधायकों, मंत्रियों, सांसदों यहां तक की मुख्यमंत्री को भी अपनी बहाली की गुहार लगाई है। गठबंधन सरकार आए दिन नए नए फरमान जारी कर सभी वर्गों का शोषण करने पर उतारू है। इन जनसंगठनों के पदाधिकारियों ने लिया भाग

राज्य महासचिव मा. जगरोशन, सुखदर्शन सरोहा जिला प्रधान सर्व कर्मचारी संघ, सुरजभान जटासरा जिला सचिव, अत्तर सिंह मलिक जिला प्रधान हसला, भरत सिंह खटाणा, जनस्वास्थ्य विभाग क्लर्क एसो, राजेश शर्मा हरियाणा रोड़वेज प्रधान, राजेश लाम्बा राज्य संगठन सचिव हेमसा, संदीप सांगवान राज्य लेखाकार सर्व कर्मचारी संघ, दलबीर सिंह सांगवान जिला प्रधान वन कर्मचारी संघ, हंसराज तंवर उप-प्रधान वन विभाग भिवानी, भूपेंद्र चाहर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, मा. हरिश गोच्छी उप-प्रधान, बलराज ओला हरियाणा गर्व, पीडब्ल्यूडी वर्कर्स यूनि. विजय लाम्बा दादरी, शिव कुमार घिकाड़ा प्रधान दादरी, सुभाष कौशिक शिक्षा बोर्ड, अजीत राठी जिला प्रधान हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ, जयकिशन बोद्ध जिला प्रधान हजरस, सुंदर सिंह पूर्व हॉकी कोच जिला सचिव रिटायर्ड कर्मचारी संघ और का. ओम प्रकाश ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी