विधायक सोमबीर से मिले रेहड़ी चालक, रोजी-रोटी बचाने की लगाई गुहार

दादरी नगर में फलों सब्जियों की बिक्री करने वाले रेहड़ी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 May 2020 12:45 AM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 06:08 AM (IST)
विधायक सोमबीर से मिले रेहड़ी चालक, रोजी-रोटी बचाने की लगाई गुहार
विधायक सोमबीर से मिले रेहड़ी चालक, रोजी-रोटी बचाने की लगाई गुहार

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी नगर में फलों, सब्जियों की बिक्री करने वाले रेहड़ी चालक दादरी के विधायक व हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन सोमबीर सांगवान से सोमवार को स्थानीय पुरानी अनाज मंडी में मिले। उन्होंने विधायक के सामने अपनी समस्याएं रखी तथा उनके समाधान का आग्रह किया।

रेहड़ी वालों ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के दौरान करीब दो महीने तक वे घरों में ही रहे। इस दौरान उन्होंने काफी मुश्किल से अपने परिवार का भरण पोषण किया। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सब्जियों व फलों की बिक्री के लिए प्रशासन द्वारा केवल कुछ ही रेहड़ी चालकों को अस्थाई लाइसेंस दिए गए थे। जिसके कारण काफी संख्या में रेहड़ी चालकों के सामने आर्थिक परेशानियां सामने आ गई थी।

बैठक के दौरान रेहड़ी चालकों ने कहा कि अब लॉकडाउन के चौथे चरण के दौरान सरकार व प्रशासन द्वारा छूट दिए जाने के बाद वे फिर से रेहड़ी लगाने लगे हैं। उन्होंने कहा कि अब शहर में बस स्टैंड रोड, कोर्ट रोड, पुराना बस स्टैंड इत्यादि क्षेत्रों में रेहड़ियां नहीं लगाने दी जा रही है। रेहड़ी चालकों ने बताया कि अन्य स्थानों पर रेहड़ियां लगाने पर पुलिस द्वारा हटवा दिया जाता है। इसके अलावा शहर के अंदरूनी हिस्सों में भी उनकी रेहड़ियां नहीं लगने दी जा रही है। जिससे उनके सामने आर्थिक दिक्कतें आ रही है। उनके सामने मौजूदा समय में रोजी रोटी का संकट बन गया है।

रेहड़ी चालकों ने विधायक सोमबीर से आग्रह किया है कि जैसे अन्य कारोबार रोजाना शुरू हुए है उन्हें भी पहले की तरह फलों, सब्जियों की रेहड़ी लगाने की मंजूरी दी जाए ताकि वे अपने परिवारों का गुजारा कर सके। विधायक सोमबीर सांगवान ने रेहड़ी चालकों को आश्वासन दिया कि उनके रोजगार व हितों की सुरक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। अगले एक दो रोज में अधिकारियों से बात कर पहले की तरह व्यवस्था करवाने की कोशिश करेंगे।

chat bot
आपका साथी