दूसरे दिन भी झमाझम हुई बरसात से जलमग्न हुई सड़कें, लोग परेशान

भिवानी बृहस्पतिवार सुबह के समय झमाझम बरसात हुई। बरसात के कारण शह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jul 2019 02:19 AM (IST) Updated:Fri, 26 Jul 2019 06:35 AM (IST)
दूसरे दिन भी झमाझम हुई बरसात से जलमग्न हुई सड़कें, लोग परेशान
दूसरे दिन भी झमाझम हुई बरसात से जलमग्न हुई सड़कें, लोग परेशान

जागरण संवादददाता, भिवानी : बृहस्पतिवार सुबह के समय झमाझम बरसात हुई। बरसात के कारण शहर की सड़कें पानी से लबालब भर गई। इस कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिले में सबसे अधिक बवानीखेड़ा खंड में 20 एमएम तथा भिवानी व लोहारू में 15-15 एमएम दर्ज की गई है। बरसात से अधिकतम तापमान में 4 व न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट हुई।

बुधवार शाम से बदले मौसम ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाने काम किया। बुधवार शाम से रात तक झमाझम बरसात हुई। यही सिलसिला बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। बृहस्पतिवार सुबह से ही बरसात शुरू हो गई। हल्की बरसात दोपहर तक होती रही। 24 घंटों के अंदर भिवानी शहर में 45 एमएम तक बरसात हुई है।

बरसात ने प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी। बरसात के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया। यहां तक कि सड़कें भी जलमग्न थी। सड़कों पर जमा पानी से गुजरते हुए वाहन चालक व पैदल राहगीर भी डरते हुए पानी को पार कर रहे थे। उन्हें डर सता रहा था कि कहीं पानी में कोई मैनहोल या नाला खुला हुआ होगा तो उनके लिए मुसीबत बन सकती हैं। हालांकि बरसात ने किसानों को राहत भरी सांस दी है। बरसात के बाद खेतों में अलग-सी रौनक लौट आई है। किसान भी अपनी फसलों को देखकर खुश हैं। ये हुई बारिश

खंड 24 जुलाई 25 जुलाई

भिवानी 30 एमएम 15 एमएम

लोहारू 35 एमएम 15 एमएम

बवानीखेड़ा 15 एमएम 20 एमएम

तोशाम 7 एमएम 7 एमएम

सिवानी बूंदाबांदी 10 एमएम 4 डिग्री गिरा अधिकतम तापमान

बरसात के चलते अधिकतम तापमान में 4 व न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री मापा गया था। दिनभर में हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक मापी गई।

chat bot
आपका साथी