बिरहीं कलां में खाप सांगवान कन्नी बाइस की पंचायत आज

जागरण संवाददाता चरखी दादरी गांव बिरही कलां के वृद्धाश्रम के पास खाप बाइस के चबूतरे पर 10

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Dec 2021 07:29 PM (IST) Updated:Thu, 09 Dec 2021 07:29 PM (IST)
बिरहीं कलां में खाप सांगवान कन्नी बाइस की पंचायत आज
बिरहीं कलां में खाप सांगवान कन्नी बाइस की पंचायत आज

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : गांव बिरही कलां के वृद्धाश्रम के पास खाप बाइस के चबूतरे पर 10 दिसंबर को सुबह दस बजे खाप सांगवान बाइस की पंचायत आयोजित की जाएगी। बाइस के प्रधान दिलबाग सिंह ने बताया कि सभी कन्नी प्रधानों को इस पंचायत का न्योता दिया गया है। समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों को दूर करने के लिए पंचायत में विचार विमर्श किया जाएगा। दिलबाग सिंह ने बताया कि कन्नी बाइस के अंतर्गत जो भी कन्नी प्रधान आते हैं वे सभी इस पंचायत में सम्मिलित होंगे। खाप सांगवान चालीस के प्रधान एवं विधायक सोमवीर सांगवान भी इस पंचायत में पहुंच कर अपने विचार रखेंगे।

chat bot
आपका साथी