तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

दादरी के समीपवर्ती झाड़ली पावर प्लांट के समीप अज्ञात वाहन की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 07:27 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 07:27 AM (IST)
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी के समीपवर्ती झाड़ली पावर प्लांट के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान झज्जर जिले के गांव गोरिया निवासी 58 वर्षीय अजीत सिंह के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम दादरी के सरकारी अस्पताल में करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार झज्जर जिले के गांव गोरिया निवासी अजीत सिंह सोमवार रात को किसी कार्य से बाइक पर सवार होकर झाड़ली स्थित पावर प्लांट की तरफ गया था। इस दौरान पावर प्लांट के समीप किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे अजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे संभाला तथा उपचार के लिए दादरी के सरकारी अस्पताल में लेकर आए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी पाकर स्वजन व झाड़ली चौकी पुलिस अस्पताल में पहुंची। पुलिस ने मृतक अजीत के बेटे सोमबीर के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को दादरी के सरकारी अस्पताल में करवाया गया।

chat bot
आपका साथी