आदर्श ग्राम विकास परियोजना के तहत जारी किए एक करोड़, छोटूराम किसान भवन में 15 लाख से होगा निर्माण

बाढड़ा हलके के छह गांवों में विकास परियोजनाओं के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 07:47 AM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 07:47 AM (IST)
आदर्श ग्राम विकास परियोजना के तहत जारी किए एक करोड़, छोटूराम किसान भवन में 15 लाख से होगा निर्माण
आदर्श ग्राम विकास परियोजना के तहत जारी किए एक करोड़, छोटूराम किसान भवन में 15 लाख से होगा निर्माण

संवाद सहयोगी, बाढड़ा : बाढड़ा हलके के छह गांवों में विकास परियोजनाओं के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत एक करोड़ राशि जारी की गई है। इससे बाढड़ा कस्बे के किसान भवन में 15 लाख से कार्य होगा और 21 लाख रुपये की लागत से गांव हड़ौदी में लाइब्रेरी बनाई जाएगी। बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र के दोनों खंडों के गांवों में विकास के लिए लगभग छह करोड़ की राशि आवंटित की गई है जो सभी ग्राम पंचायतों के खातों में पहुंच गई है। अब विधायक आदर्श ग्राम योजना से एक करोड़ राशि जारी की गई है। इससे 18 लाख की राशि से गली निर्माण, 14 लाख से जगरामबास में सड़क निर्माण, 18 लाख से खोरड़ा में गली बनेंगी वहीं लगभग बीस लाख की राशि से गांव नांधा में भूमिगत पाइप लाइन बिछाई जाएगी। जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका, मीडिया प्रभारी राजेंद्र हुई, पूर्व सैनिक सैल जिलाध्यक्ष सूबेदार जयबीर काकड़ौली, विजय गोपी, भूप सिंह मांढी, कर्ण सिंह मांढी ने बताया कि गठबंधन सरकार विकास को लेकर गंभीर है। विधायक नैना चौटाला ने अपने धन्यवादी दौरे में प्रत्येक गांव की शिकायतों व समस्याओं की पूरी सूची तैयार कर अलग अलग विभागों से प्राथमिकता से प्रस्ताव तैयार करवा कर राज्य मुख्यालय भिजवाए तथा अब उनके लिए बजट जारी किया है।

जिले की सड़कों के निर्माण पर खर्च होंगे 92 करोड़

बाढड़ा क्षेत्र समेत दादरी जिले में 92 करोड़ अकेले लोक निर्माण विभाग द्वारा ग्रामीण सड़क मार्गों पर खर्च किए जा रहे हैं वहीं शिक्षा, चिकित्सा क्षेत्र में तेजी से कार्य किया जा रहा है। नगर पालिका गठन के बाद अब बाढड़ा उपमंडल भवन, लोक निर्माण विश्राम गृह, पार्क व खेल स्टेडियम के लिए जल्द ही बड़ी बजट राशि की सौगात मिलेगी।

हर समस्या का समाधान होगा: नैना

जजपा विधायक नैना चौटाला ने कहा कि बाढड़ा विस क्षेत्र के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। प्रत्येक गांव में सड़क, पेयजल, दूषित पानी निकासी, शिक्षा, चिकित्सा क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए कार्य किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी