चंडीगढ़ के लिए दादरी से आज से रात्रि बस सेवा, तमाम लोकल रूट भी हुए शुरू

परिवहन विभाग के दादरी बस डिपो में अब चंडीगढ़ के लिए रा˜ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 07:01 AM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 07:01 AM (IST)
चंडीगढ़ के लिए दादरी से आज से रात्रि बस सेवा, तमाम लोकल रूट भी हुए शुरू
चंडीगढ़ के लिए दादरी से आज से रात्रि बस सेवा, तमाम लोकल रूट भी हुए शुरू

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : परिवहन विभाग के दादरी बस डिपो में अब चंडीगढ़ के लिए रात्रिकालीन सेवाएं पुन: शुरू करने का निर्णय लिया है। दादरी डिपो से पहले की तरह रात्रि 8:30 बजे चंडीगढ़ के लिए रोजाना 20 सितम्बर से बस सेवा शुरू होगी।

यह जानकारी देते हुए दादरी बस डिपो के महाप्रबंधक डीआर कुंडू ने बताया कि इसी प्रकार लंबे रूट की कई बसें शुरू की जा रही हैं। इनमें दादरी से सिरसा से वाया हिसार बस रोजाना प्रात: 5:30 बजे चलाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि दादरी डिपो से पहले की तरह तमाम लोकल रूटों के अलावा रोहतक, भिवानी, नारैनाल, महेंद्रगढ़, कोसली, बेरी, झज्जर, लोहारु, बहादुरगढ़, गुरुग्राम इत्यादि की सभी बसें चलाई जा रही हैं। फिलहाल चंडीगढ़ के लिए 20 सितम्बर से रात्रिकालीन सेवा शुरू की गई है लेकिन मांग बढ़ने पर इस रूट पर अन्य बसें भी चलाई जा सकती हैं। महाप्रबंधक ने बताया कि पहले वाले किसी भी रूट पर सवारियां पर्याप्त संख्या में मिलने पर वहां नियमित रूप से बसें चलाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके साथ-साथ लोकल रूटों के लिए भी यदि यात्री लिखित में आग्रह करते हैं तो वहां के लिए तुरंत बसें चला दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा परिवहन विभाग की बसों में यात्रियों की सुविधाएं, उनके संक्रमण से बचाव, बसों को नियमित रूप से सैनिटाइज करने इत्यादि की विशेष व्यवस्था की गई है।

chat bot
आपका साथी