420 बेड का बनेगा नया अस्पताल, भूमि पूजन हुआ

बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं में जिले को पंख लगने वाले हैं। मेडिकल कालेज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 07:58 AM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 07:58 AM (IST)
420 बेड का बनेगा नया अस्पताल, भूमि पूजन हुआ
420 बेड का बनेगा नया अस्पताल, भूमि पूजन हुआ

जागरण संवाददाता, भिवानी : बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं में जिले को पंख लगने वाले हैं। मेडिकल कालेज बनने की बांट देख रहे शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। सिविल अस्पताल में करीब पांच एकड़ में बनने वाली 420 बेड की नई बिल्डिग का काम शुरू हो गया है। प्रोजेक्ट के नोडल आफिसर डा. कृष्ण व कंपनी के पदाधिकारियों ने भूमि पूजन किया और काम की शुरुआत की। इस बिल्डिग में सभी स्वास्थ्य सेवाएं मिलेगी। 420 बेड की नई बिल्डिग बनने के बाद जिले में 720 बेड का यह मेडिकल कालेज हो जाएगा। इसके अलावा नए डाक्टर व स्टाफ तैयार करने के लिए वीटा के पास 27 एकड़ में कालेज बनाया जा रहा है। उसका काम भी जल्द शुरू होगा। इस प्रोजेक्ट पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होना है।

सिविल अस्पताल का निर्माण पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बंसीलाल ने करवाया था। इस समय इस अस्पताल में 300 बेड की व्यवस्था हैं। इस अस्पताल के साथ मेडिकल कालेज बनाने की मांग उठी थी तो इसे पास करवा दिया गया। पहले यह प्रेम नगर में बनना था लेकिन बाद में इसे शहर में शिफ्ट कर दिया गया। इस कालेज के अंतर्गत मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के लिए स्टाफ के क्वार्टर व डाक्टर के घरों की बिल्डिग को तोड़ा गया था। उस जमीन पर अब बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बिल्डिग का निर्माण शुरू होगा। यह कई मंजिल होगी और इसमें 420 बेड की व्यवस्था होगी। 27 एकड़ में बनेगा कालेज

मेडिकल कालेज का निर्माण 27 एकड़ में होगा। हांसी रोड पर बनने जा रहा है। इसमें नए डाक्टर, स्टाफ को तैयार किया जाएगा। पढ़ाई वहीं होगी और प्रैक्टिस सिविल अस्पताल में। यह क्षेत्र को काफी लाभकारी साबित होगी। इस प्रोजेक्ट पर 500 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होने है। बाक्स.

मेडिकल कालेज के निर्माण के साथ 420 बेड का अस्पताल बनना है। इसके लिए भूमि पूजन किया गया है। इसका काम जल्द से जल्द पूरा हो और लोगों को सुविधाएं मिले इस पर काम चल रहा है।

- डा. कृष्ण कुमार, डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी।

chat bot
आपका साथी