कृषि मंत्री जेपी दलाल की अगुआई में तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रप्रेम

शहीदों के सम्मान में कस्बा बहल से शुरू हुई भाजपा की तिरंगा यात्रा में र

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 07:20 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 07:20 PM (IST)
कृषि मंत्री जेपी दलाल की अगुआई में तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रप्रेम
कृषि मंत्री जेपी दलाल की अगुआई में तिरंगा यात्रा में उमड़ा राष्ट्रप्रेम

संवाद सहयोगी, बहल : शहीदों के सम्मान में कस्बा बहल से शुरू हुई भाजपा की तिरंगा यात्रा में राष्ट्र प्रेम उमड़ा और युवाओं में जोश देखते ही बन रहा था। इस यात्रा की अगुआई कृषि मंत्री जेपी दलाल कर रहे थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा बहल से शुरू होकर लोहारू के स्वर्ण जयंती पार्क में संपन्न हुई। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया गया।

तिरंगा यात्रा के संयोजक और प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि देश पर कुर्बान होने वाले अमर शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हमारे लिए तिरंगे का मान सबसे पहले हैं। यात्रा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि लोहारू क्षेत्र के लोगों में राष्ट्र सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत देश को एक बार फिर से विश्व में सिरमौर बनाया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने तिरंगा यात्रा में शामिल युवाओं, किसानों और पार्टी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा कि लोहारू क्षेत्र से शुरू हुई यह यात्रा कालका तक पहुंचेगी। जब तिरंगा फहराता है तो हमारे देश पर कुर्बान होने वाले अमर शहीदों व स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का एहसास करवाता है। लोहारू क्षेत्र वीरों की भूमि है। यहां के युवाओं ने राष्ट्रप्रेम में इतिहास रचा है। अमर शहीदों की कुर्बानी को बेकार नहीं जाने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में निकाली जाएगी। एक अगस्त से शुरु हुई तिरंगा यात्रा 15 अगस्त तक प्रदेश के सभी हलकों में निकाली जाएंगी। जगह-जगह किया गया स्वागत

इस दौरान तिरंगा यात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। तिरंगा यात्रा का गांवों में भी स्वागत किया गया, जहां पर किसान धरने पर हैं। यहां गांव के लोगों ने कृषि मंत्री जयप्रकाश लाल का फूल-मालाओं से बड़ी ही गर्मजोशी से स्वागत किया। तिरंगा यात्रा बहल से सिरसी, चैहड़, नकीपुर, खरखड़ी, सिघानी, गिगनाउ, ढाणी टोडा होते हुए लोहारू पहुंची। तिरंगा यात्रा पर ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा की। शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की अर्पित

यात्रा के समापन अवसर पर लोहारू स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर कृषि मंत्री जेपी कहा कि तिरंगा यात्रा शहीदों के सम्मान में निकाली गई है। यात्रा में बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों का शामिल होना केंद्र और राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों में आस्था व्यक्त करता है। गरीब किसान और मजदूर को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। लोगों को बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। तिरंगा यात्रा के दौरान यह नेता रहे मौजूद

इस मौके पर पूर्व विधायक सुखविद्र सिंह मांढी, शमशेर सिंह खरकड़ा, जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़, प्रदेश सचिव सरोज सिहाग, पूर्व विधायक शशि रंजन परमार, केशकलां बोर्ड चेयरमैन सुरेश सैन, चेयरमैन मुकेश गौड़, चेयरमैन रणसिंह यादव, विजय शेखावत, बृजपाल सिंह तंवर, हर्षवर्धन मान, अरविद पुंडीर, ठा. विक्रम सिंह, मीना परमार, पूर्व जिला अध्यक्ष नंदराम धानिया, वरुण श्योराण, कैप्टन रामफल श्योराण, विजय पूनिया, लाल सिंह बड़वा, राजीव श्योराण, रविद्र मंढ़ोली, अनिल झाझरिया, सुनील सिरसी, कर्मवीर व सतवीर चैहड़, सतपाल सुधिवास, सुनील थेबड़, कमलेश भोरुका, जेपी दुब, सोनू शर्मा, गीता रोशन खेड़ा, एडवोकेट संजय नेहरा, अरूण खरकड़ी, अमित लोहिया सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व हजारों की संख्या में ग्रामीण, युवा व किसान शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी