संविधान दिवस पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

जागरण संवाददाता भिवानी चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर एनएसएस सेल के सौजन्य से र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 05:23 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 05:23 AM (IST)
संविधान दिवस पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन
संविधान दिवस पर राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन

जागरण संवाददाता, भिवानी: चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर एनएसएस सेल के सौजन्य से राष्ट्रीय वेबिनार हुआ। मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी में विश्वविद्यालय ने सरकार के निर्देशानुसार नकल रहित परीक्षाओं का संचालन, समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करना, निरंतर ऑनलाइन कक्षाएं, दाखिला प्रक्रिया करके एक मिसाल पेश की है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान विश्व में सर्वश्रेष्ठ है और भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। भारतीय संविधान ने सबको समान अधिकार दिए हैं। आज के आधुनिक भारत की नींव संविधान ने रखी। इसमें डा. भीमराव आंबेडकर की भूमिका मुख्य रूप से रही। संविधान ने हमें मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्य भी दिये हैं। हम सबका राष्ट्र निर्माण में योगदान का भी नैतिक दायित्व है। हम सबको मिलकर भारत को पुन: विश्व गुरु बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डा. जितेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि सबको समान अवसर और समान अधिकार केवल भारतीय संविधान में दिये गये हैं। भारतीय संविधान में सभी धर्मो को समान महत्व दिया गया है और संविधान के मुताबिक कोई भी नागरिक धर्म या जाति के आधार पर छोटा बड़ा नहीं है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का मतलब यह कतई नहीं है कि हम दूसरे की आजादी छिन सकें। भारतीय संविधान ये सुनिश्चित करता है कि सबको समान अवसर और अधिकार मिलें। भारतीय संविधान का दर्शन केवल भारत के लिए नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए है। उन्होंने कहा कि कोई गरीब का बेटा राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री बन सकता है ये व्यवस्था केवल भारतीय संविधान और लोकतंत्र में है। वेबिनार में मंच का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं आयोजन सचिव डा. आशा पूनिया ने किया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा. ऋषिपाल कार्यक्रम के आयोजन सचिव थे।

chat bot
आपका साथी