खिलाड़ी पीवी सिधु की जीत के लिए तिरंगा लहराकर शुभकामनाएं दी

जागरण संवाददाता चरखी दादरी टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारतीय बैडमिटन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 10:40 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 10:40 PM (IST)
खिलाड़ी पीवी सिधु की जीत के लिए तिरंगा लहराकर शुभकामनाएं दी
खिलाड़ी पीवी सिधु की जीत के लिए तिरंगा लहराकर शुभकामनाएं दी

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : टोक्यो ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी भारतीय बैडमिटन खिलाड़ी पीवी सिधु की जीत के लिए जिला दादरी बैडमिटन एसोसिएशन ने पुराना दादरी शहर स्थित हीरा इंडोर स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान तिरंगा लहराते हुए एसोसिएशन सदस्यों व स्टेडियम में अभ्यास करने वाले सभी खिलाड़ियों ने कहा कि सिधु देश के लिए अवश्य ही मेडल जीतेगी। एसोसिएशन प्रधान पंकज जैन ने कहा कि एक समय में भारत में खेल केवल क्रिकेट को ही समझा जाता था। लेकिन आज सफलता का पर्याय बन चुकी बैडमिटन की युवा खिलाड़ी पीवी सिधु ने अपने खेल प्रदर्शन से इस धारणा को बदल दिया है। तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। किसी समय बैडमिटन खेल में चीन का दबदबा पूरे संसार में होता था। लेकिन सिधु जैसे खिलाड़ियों की नई पीढ़ी ने विश्व विख्यात चीन की दीवार में न सिर्फ सेंध लगाई है बल्कि उसे ध्वस्त ही कर दिया है। महासचिव लोकेश गुप्ता ने कहा कि आठ साल की उम्र में बैडमिटन का रैकेट थामने वाली व रियो ओलंपिक में देश को रजत दिला चुकी सिधु से वर्तमान में भी देश को बड़ी उम्मीद है। इस अवसर पर कोच नरेश सैनी, मुकेश फौगाट, मनीष कौशिक, भीष्म जांगड़ा, यश जांगड़ा, पार्थ जांगड़ा, ओम जांगड़ा, रूपेश चाहार, धैर्य जांगड़ा, वंश फौगाट, अंश फौगाट, अद्वितीय जैन भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी