नप ने श्यामसर सरोवर के चारों ओर शुरू किया सफाई अभियान

दादरी नगर परिषद ने आखिरकार दादरी शहर स्थित ऐतिहासिक ध

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 07:05 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 07:05 PM (IST)
नप ने श्यामसर सरोवर के चारों ओर शुरू किया सफाई अभियान
नप ने श्यामसर सरोवर के चारों ओर शुरू किया सफाई अभियान

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी नगर परिषद ने आखिरकार दादरी शहर स्थित ऐतिहासिक धरोहर श्यामसर सरोवर की सुध ले ही ली है। प्रशासनिक अनदेखी के शिकार सरोवर की वर्तमान बद हालातों को लेकर दैनिक जागरण से समाचार प्रकाशित किया तो नगर परिषद हरकत में आई। अब सरोवर की साफ सफाई के लिए अभियान चलाया गया है।

जागरण ने सरोवर की बदहाली, आमजन के रोष को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया और इसके बाद शुरू अभियान से नागरिकों को भी समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है। सरोवर की काफी दशकों तक देखरेख नहीं होने के कारण तालाब की स्थिति दयनीय बनी हुई है। लगातार इसके आसपास के मंदिरों की इमारत ढहकर तालाब में गिर रही है।

स्वामी दयाल सेवा समिति के वरिष्ठ सदस्य रिपी फौगाट ने बताया कि वर्ष 2008 में उन्होंने अपनी मेहनत से लाखों रुपये खर्च कर तालाब की सफाई करवाने का काम किया था। उस दौरान प्रशासन का काफी सहयोग मिला। लेकिन मौसम के कारण हमारा प्रयास सार्थक नहीं हो पाया। जागरण की मुहिम को सार्थक बताया

राव सोमबीर यादव ने कहा कि जागरण समाचार पत्र द्वारा सरोवर की हालात को लेकर जो समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया तो अब तालाब की सफाई करने का काम शुरू कर दिया गया है। जागरण की यह मुहिम सराहनीय है। विजय मित्तल ने कहा कि तालाब के जीर्णोंद्धार का काम शीघ्रता से शुरू होना चाहिए ताकि प्रशासनिक उपेक्षा के शिकार सरोवर के दिन फिर सकें। जीर्णोंद्धार के लिए टेंडर हुए जारी

नगर परिषद के मुख्य सफाई निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि सरोवर के जीर्णोंद्धार के टेंडर जारी हो चुके हैं। जल्द ही इसके जीर्णोंद्धार का काम शुरू हो जाएगा। साफ सफाई में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। इसके लिए सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई कर्मचारी साफ सफाई में कोताही बरतेगा तो उसके खिलाफ विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी