संसद में कामकाज रोककर बेवजह देश को नुकसान पहुंचा रहे है विपक्षी दल : धर्मबीर

संवाद सहयोगी बाढड़ा भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि देश की संसद पर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 04:43 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 04:43 AM (IST)
संसद में कामकाज रोककर बेवजह देश को नुकसान पहुंचा रहे है विपक्षी दल : धर्मबीर
संसद में कामकाज रोककर बेवजह देश को नुकसान पहुंचा रहे है विपक्षी दल : धर्मबीर

संवाद सहयोगी, बाढड़ा : भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि देश की संसद पर प्रतिदिन करोड़ों रुपयों का खर्च आता है। लेकिन कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल संसद में बेवजह माहौल खराब कर जनता के पैसे को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कोविड के बाद कई महत्वपूर्ण बिलों पर चर्चा जरूरी है ताकि देश को आगे ले जाने की रणनीति बने लेकिन विपक्षी दलों के शोर शराबे से अधर में लटक गए। जनप्रतिनिधियों का काम अपनी आवाज उठाना है और मोदी सरकार उनको पटल पर हर जवाब देने के लिए तैयार है। यह बात सांसद धर्मबीर सिंह ने क्षेत्र के गांव बडराई व बाढड़ा में अपने समर्थकों के स्वजनों के निधन पर शोक प्रकट करने के बाद कस्बे में पत्रकारों के समक्ष कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस व अन्य विपक्षी पार्टियां अपने गिरते जनाधार को बचाने के लिए कभी किसान तो कभी संसद ठप कर जनता को बरगलाने का काम कर रही हैं। कोविड के बाद संसद सत्र को लेकर सभी प्रतिनिधियों में उत्साह का माहौल था कि वे अपने अपने क्षेत्र की लंबित योजनाओं पर चर्चा करेंगे। लेकिन कांग्रेस लगातार चार दिन से संसदीय परंपरा के खिलाफ होकर माहौल खराब कर रही है जो देश के भविष्य के लिए शुभ नहीं है। भाजपा छत्तीस बिरादरी के कल्याण की योजना लेकर आगे बढ़ रही है और देश की जनता उनके साथ खड़ी है। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी तथा अधिकारियों से चर्चा करके समाधान का भरोसा दिया। इस मौके पर टेलीकाम कमेटी सदस्य सुधीर चांदवास, वरिष्ठ भाजपा नेता रामबीर बेरला, रणसिंह सरपंच बडराई, कर्मबीर सिंह, बलवान आर्य, महेंद्र शर्मा, प्रदीप बाढड़ा, अशोक कादमा, रामकुमार नंबरदार गोपालवास, सुनील इंजीनियर हड़ौदी, नरेंद्र कुब्जानगर, मनोज जेवली भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी