महिला सशक्तिकरण : जिला के 102 गांवों में महिलाएं लिखेंगी विकास की इबारत

पंचायती राज अधिनियम के तहत जिले में हुए ड्रा में 102 गांव ऐसे हैं जिनमें महिला सरपंच चुनी जाएंगी। यानि इन गांवों में विकास की इबारत लिखने की बागडोर महिलाओं के हाथ में होगी जिससे महिला सशक्तीकरण को सीधे तौर पर बल मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 07:06 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 07:06 AM (IST)
महिला सशक्तिकरण : जिला के 102 गांवों में महिलाएं लिखेंगी विकास की इबारत
महिला सशक्तिकरण : जिला के 102 गांवों में महिलाएं लिखेंगी विकास की इबारत

जागरण संवाददाता, भिवानी : पंचायत चुनाव की सरगर्मियां शुरू हो चुकी हैं। इसके लिए जिले के सभी खंडों में ड्रा निकाला जा चुका है। पंचायती राज अधिनियम के तहत जिले में हुए ड्रा में 102 गांव ऐसे हैं, जिनमें महिला सरपंच चुनी जाएंगी। यानि इन गांवों में विकास की इबारत लिखने की बागडोर महिलाओं के हाथ में होगी, जिससे महिला सशक्तीकरण को सीधे तौर पर बल मिलेगा। ऐसे में इन गांवों में पढ़ी-लिखी व जागरूक महिलाओं में अपने गांव का प्रतिनिधित्व करने को लेकर एक नई प्रेरणा का संचार होना स्वाभाविक है। भिवानी खंड के 27 गांवों की बागडोर महिलाओं के हाथ

भिवानी खंड के 27 गांवों में महिला सरपंच गांव का प्रतिनिधित्व करेंगी। गांव कालूवास, नाथूवास, नौरंगाबाद, खरक खुर्द, खरक कलां, खरक खांडयान पाना, खरक राजान पाना, मधमाधवी, धनाना-11, चांग, बडाला, सैय, फूलपुरा, नीमड़ीवाली, दिनोद, झरवाई, हालूवास, ढ़ाणी हरसुख, कोहाड़, ढ़ाणी जंगा, धिराना कलां गांव में सामान्य जाति वर्ग की महिला सरपंच प्रतिनिधित्व करेंगी। इसी प्रकार से गांव बीरण, रूपगढ, जताई, धिराना मजरा देवसर, कलिगा सवाई पाना व नंदगांव में अनुसूचित जाति वर्ग की महिला सरपंच चुनी जाएंगी। तोशाम के 18 गांवों में होंगी महिला सरपंच

तोशाम खंड में 18 गांव ऐसे हैं, जहां पर महिला सरपंच चुनी जाएंगी। गांव खरकड़ी सोहान, मंढाण, झांवरी व ढाणी रिवासा में अनुसूचित जाति की महिला सरपंच होंगी तथा गांव भेरा, बुसान, आलमपुर, सिढ़ाण, गारनपुरा कलां, ढ़ाणी दरियापुर, खावा, बादलवाला, दांगखुर्द, ढ़ाणी कतवार में सामान्य जाति वर्ग की महिला सरपंच चुनी जाएंगी। कैरू खंड के 12 गांवों में करेंगी प्रतिनिधित्व

कैरू खंड में 12 गांवों में महिला सरपंच चुनी जाएंगी। ड्रा में इस बात का फैसला हुआ है। इनमें गांव कैरू-1, कैरू-11, खारियावास, लडियावाली, पोहकरवास, धारवानबास, खापड़वास, इंदीवाली और जुई कलां में सामान्य जाति की महिला सरपंच चुनी जाएंगी तथा गांव बिजलानबास, लेघा हेतवान और ललहाना में अनुसूचित जाति की महिला सरपंच होंगी। लोहारू खंड में चुनी जाएंगी 13 महिला सरपंच

लोहारू खंड के 13 गांवों में महिला सरपंच चुनी जाएंगी। इनमें तीन गांव अनुसूचित जाति की महिला होंगी, जिसमें गांव सुखदेव सिंह बास, ढाणा जोगी और सोंहासड़ा शामिल हैं। इसी प्रकार से गांव अहमदवास, अलाऊदीनपुर, बरालू, बड़दू धीरजा, बड़दू मुगल, ढिगावा श्यामियान, गिगनाऊ, कुशलपुरा, सेहर व सिघानी में सामान्य जाति की महिला सरपंच होंगी, जो गांव के विकास का खाका तैयार करेंगी।

सिवानी खंड में होंगी 12 महिला सरपंच

सिवानी खंड में 12 गांवों में महिला सरपंच होंगी। इनमें झुप्पा कलां, बिधवान और बुद्धशैली में अनुसूचित वर्ग से महिला सरपंच होंगी। गांव गुरेरा, सिवाच, मोहिला, मतानी, मोतीपुरा, लीलस, देवसर, ढ़ाणी बलहारा, गढ़वा- खरकड़ी में सामान्य जाति वर्ग से महिला सरपंच चुनी जाएंगी। बहल खंड में होंगी 10 महिला सरपंच

बहल खंड में 10 गांव ऐसे ड्रा में निकले हैं, जहां पर महिला सरपंच चुनी जाएंगी। इनमें गांव कासनी खुर्द, पातवान में अनुसूचित जाति की महिला सरपंच होंगी तथा गांव बहल, कासनीकला, सुरपुराकलां, सुरपुरा खुर्द, ओबरा, बिधनोई, सिधनवा व बैराण में सामान्य जाति की महिला सरपंच होंगी। बवानीखेड़ा ब्लॉक के 11 गांवों में होंगी महिला सरपंच

बवानीखेड़ा खंड में 11 गांवों में महिलाओं की लाटरी निकली है। इनमें तीन गांव अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए हैं, जिसमें सीपर, सुई व सूमरा खेड़ा हैं और गांव जमालपुर, मिलकपुर, रोहनात, कुंगड़, सिवाड़ा, जमालपुर 11, सिवाना और बलियाली में सामान्य जाति की सरपंच चुनी जाएंगी जो गांव के विकास की इबारत लिखेंगी। भाग्यशाली हैं इन गांवों की महिलाएं: मंजू

इस बारे में सेवानिवृत मंडल रोजगार अधिकारी मंजू मान का कहना है कि उन गांवों की महिलाएं बड़ी ही भाग्यशाली हैं जहां पर ड्रॉ के माध्यम से सरपंच पद के लिए महिलाओं की किस्मत खुली है।

chat bot
आपका साथी