जलभराव के क्षेत्रों का दौरा किया विधायक सोमबीर ने, बोले, दादरी शहर के लिए जल्द बनेगा मास्टर प्लान

दादरी के विधायक सोमबीर सांगवान ने सोमवार को शहर के विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि दादरी शहर के लिए शीघ्र ही मास्टर प्लान को अमलीजामा पहनाया जाएगा। जिसके बाद शहर में पेयजल व सीवरेज की समस्या का पुख्ता समाधान हो सकेगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 08:33 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 08:33 AM (IST)
जलभराव के क्षेत्रों का दौरा किया विधायक सोमबीर ने, बोले, दादरी शहर के लिए जल्द बनेगा मास्टर प्लान
जलभराव के क्षेत्रों का दौरा किया विधायक सोमबीर ने, बोले, दादरी शहर के लिए जल्द बनेगा मास्टर प्लान

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : दादरी के विधायक सोमबीर सांगवान ने सोमवार को शहर के विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि दादरी शहर के लिए शीघ्र ही मास्टर प्लान को अमलीजामा पहनाया जाएगा। जिसके बाद शहर में पेयजल व सीवरेज की समस्या का पुख्ता समाधान हो सकेगा। सोमबीर सांगवान ने सोमवार को नगर की पुरानी अनाज मंडी, मैन बाजार, पुरानी सब्जी मंडी के आसपास, रोहतक रोड, पुराना बस स्टैंड, लाला लाजपतराय चौक इत्यादि का दौरा किया। उन्होंने रोहतक रोड महिला थाना के समीप पानी की निकासी के लिए जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे इंतजामों का भी जायजा लिया। अधिकारियों को जल्द से जल्द वर्षा के पानी की निकासी करने का भी आग्रह किया। विधायक सांगवान ने कहा कि उन्होंने पिछले साल 37 करोड़ 80 लाख की योजना को मंजूर करवाया था। जिस पर काम शुरू हो चुका है। इस योजना में समसपुर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का पानी ड्रेन नं आठ तक पाइपलाइनों तक पहुंचाया जाएगा। इस योजना के पूरा होने के बाद दादरी शहर का सीवरेज का पानी कहीं भी जमा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग बुधवार को वाटर सप्लाई के लिए तथा शुक्रवार को सीवरेज के लिए मास्टर प्लान बनाकर सरकार को भेज देगा। दोनों योजनाओं पर जल्द से जल्द कार्य पूरा करवाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। सोमबीर सांगवान ने कहा कि दादरी शहर में सीवरेज व पेयजल की समस्या के पुख्ता समाधान को लेकर वे स्वयं मुख्यमंत्री से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि उपरोक्त योजनाओं के पूरा होने के बाद दादरी शहर में पिछले 50 वर्ष से बनी हुई सीवरेज व पेयजल की समस्या का हल हो सकेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय दादरी में सीवरेज, पेयजल योजनाओं के लिए 200 करोड़ रुपये खर्च होने की बात कही जा रही है। मौजूदा हालातों से लगता है कि वे योजनाएं केवल कागजी थी।

chat bot
आपका साथी