महंगाई के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा

जागरण संवाददाता चरखी दादरी शहर के भगवान परशुराम चौक पर मंगलवार को किसान जागरण ज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 06:54 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 06:54 PM (IST)
महंगाई के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा
महंगाई के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : शहर के भगवान परशुराम चौक पर मंगलवार को किसान जागरण जारी रहा। किसान जागरण के 104वें दिन भी किसानों, मजदूरों ने महंगाई के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा। किसान जागरण की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारी सुरेंद्र ढाणी ने की। धरना संचालक कृष्ण फौगाट ने कहा कि कृषि बिल वापसी किसानों सहित हर वर्ग के संघर्ष की जीत है। ये कृषि कानून देश हित में नहीं थे। ये पूंजीवाद को बढ़ावा देने वाले थे। इसलिए इनके विरोध में संघर्ष जारी रहा है। फौगाट ने कहा सरकारें आईं और चली गई लेकिन किसानों के हित में शायद ही किसी ने कार्य किया हो। महंगाई निरंतर बढ़ रही है। पेट्रोल और डीजल के भाव आसमान को छू रहे हैं। जिसके कारण सभी वर्गों की कमर टूट रही है। बढ़ती महंगाई के कारण किसानों की लागत भी बढ़ती जा रही है और आमदनी घट रही है। केंद्र सरकार के 2022 में किसानों की आय दोगुनी करने के खोखले दावे की पोल खुल चुकी है। किसानों की आय में गिरावट आई है। फौगाट ने कहा किसान ही एकमात्र ऐसा उत्पादक वर्ग है जो अपने श्रम व लागत का मूल्य निर्धारण नहीं करता। इस अवसर पर सुरेंद्र फौगाट, मा. कृष्ण, शांति देवी, गजराज चौहान, करतार सिंह मैनेजर, आरसी पूनिया, अन्नदाता किसान यूनियन से राजपाल इत्यादि भी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी