किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है जाटू खाप

हरियाणा पावर ग्रिड बिजली वितरण निगम द्वारा किसानों को बिना मुआवजा दिए परेशान करने का आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 11:40 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 11:40 PM (IST)
किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है जाटू खाप
किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है जाटू खाप

जागरण संवाददाता, भिवानी

हरियाणा पावर ग्रिड बिजली वितरण निगम द्वारा किसानों को बिना मुआवजा दिए जबरदस्ती उनके खेतों में टावर खड़े करने, बिजली की लाइन बिछाने, पावर ग्रीड व निगम द्वारा किसानों पर झुठे मुकदमे दर्ज करवाने आदि मांगों को लेकर नीमड़ीवाली में अनिश्चितकालीन धरना आरंभ हुआ।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाअध्यक्ष राकेश आर्य नीमड़ीवाली ने बताया कि किसानों के धरने को जाटू खाप 84 के किसान आंदोलन के कार्यवाहक प्रधान रोहताश धारीवाल, जाटू खाप उपप्रधान कुलदीप धनाना ने जाटू खाप की तरफ से समर्थन दिया। रोहताश पहलवान ने कहा कि खाप 84 किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने हरियाणा पावर ग्रिड, बिजली वितरण निगम व जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि शीघ्र से शीघ्र जिस किसान के खेत में टावर लगे हैं उसे प्रति टावर 15 लाख रुपये, जिसके खेत में से बिजली की लाइन गई है उसे 10 लाख रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाए। किसानों पर बनाए गए झूठे मुकदमें वापस लिए जाएं। उन्होंने कहा कि केन्द्र व भाजपा सरकार के इशारे पर हरियाणा पावर ग्रिड,बिजली वितरण निगम व जिला प्रशासन बेवजह परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर व अन्य वर्गों को एक होकर अपने अधिकारों के खिलाफ मजबूती के साथ लड़ने का समय आ गया है। धरने को राजेन्द्र सांगवान डोहकी, प्रमोद यादव,सुरेन्द्र यादव, राजेश यादव, सुभाष हालवास, राजेन्द्र शर्मा हालवास,अर्जुन भिवानी, मनोज ढाणा नरसाण, प्रवीन नैन घुसकानी, नरेश झरवाई, राजेश सांगा, उमेद नवा, प्रताप ढाणा लाडनपुर, करतार गिल, छाजूराम धानक, कुलबीर शास्त्री, विष्णु शर्मा, राजबीर दहिया, अनुप श्योराण बुढेड़ा ने समर्थन दिया।

chat bot
आपका साथी