जन आंदोलन समिति ने बैठक की अधिकारियों के साथ, सीवरेज, पेयजल का मास्टर प्लान दिखाया

जागरण संवाददाता चरखी दादरी जन आंदोलन समिति के पदाधिकारियों की ओर से शुक्रवार को दाद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:25 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:25 AM (IST)
जन आंदोलन समिति ने बैठक की अधिकारियों के साथ, सीवरेज, पेयजल का मास्टर प्लान दिखाया
जन आंदोलन समिति ने बैठक की अधिकारियों के साथ, सीवरेज, पेयजल का मास्टर प्लान दिखाया

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : जन आंदोलन समिति के पदाधिकारियों की ओर से शुक्रवार को दादरी के विश्राम गृह में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। बैठक में अधिकारियों ने जनआंदोलन समिति के सदस्यों को शहर की सीवरेज व पेयजल व्यवस्था को लेकर बनाए गए प्रोजेक्ट व एस्टीमेट से अवगत करवाया। साथ ही उन्हें मास्टर प्लान भी दिखाया गया। समिति के सदस्यों ने अधिकारियों के समक्ष चरखी दरवाजा पर जलजमाव की समस्या को भी जोरशोर से उठाया। अधिकारियों ने बताया कि चरखी दरवाजा क्षेत्र की समस्या के समाधान के लिए अलग से टेंडर जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 10 दिन में वहां से पानी की निकासी करवा दी जाएगी और उसके बाद वहां एसटीपी बनाया जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में वहां पर लोगों को जलजमाव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। साथ ही ये भी बताया गया कि शहर की व्यवस्था दुरूस्त रखने के लिए सुपर सकर व हाई जेट मशीन मंगवा ली गई है। समिति के संयोजक नितिन जांघू ने अधिकारियों को दादरी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की स्थिति से भी अवगत करवाया। अधिकारियों ने बताया कि शहर के सरकारी स्कूल में मोटरें लगाकर पानी निकासी करवाई जा रही है। जल्द ही प्राइमरी स्कूल से भी पानी की निकासी करवा दी जाएगी। समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र गुप्ता ने बताया कि विभाग द्वारा जब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं किया जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने जिले के लोगों से आगामी 19 सितंबर को होने वाली महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील भी की। इस दौरान जन आंदोलन समिति संयोजक नितिन जांघू, रविद्र गुप्ता, जयभगवान मस्ताना, विक्रम श्योराण, राहुल शर्मा, मनोज वर्मा, सुभाष स्वामी इत्यादि भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी