सुरक्षा के लिए निकाली जागृति यात्रा साइकिल रैली

आदर्श महिला महाविद्यालय व राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 07:27 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 07:27 PM (IST)
सुरक्षा के लिए निकाली जागृति यात्रा साइकिल रैली
सुरक्षा के लिए निकाली जागृति यात्रा साइकिल रैली

जागरण संवाददाता, भिवानी : आदर्श महिला महाविद्यालय व राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण के बारे में सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा शुरू की गई साइकिल रैली जागृति यात्रा का वीरवार को भिवानी जिले में कितलाना टोल के पास पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

पुलिस महानिदेशक, हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल द्वारा जागृति यात्रा 15 नवंबर 2021 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था। एसीपी पंचकूला ममता सौदा के नेतृत्व में इस साइकिल रैली में शामिल सिपाही से लेकर इंस्पेक्टर रैंक तक की 16 पुलिस महिला साइकिलिस्ट शामिल है। टीम 25 दिनों में 23 जिलों के शहर व गांव के क्षेत्रों को कवर करते हुए 1194 किलोमीटर का सफर तय करेंगी। इस पहल का उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करके और महिलाओं की सुरक्षा में पुलिस सहित विभिन्न एजेंसियों की भूमिका के बारे में शिक्षित कर महिला सुरक्षा को बढ़ावा देना है।

उपपुलिस अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, थाना सदर भिवानी निरीक्षक जयसिंह, प्रबंधक थाना महिला उप निरीक्षक धर्मली, उपनिरीक्षक तमन्ना व स्थानीय लोगों द्वारा निरीक्षक माया देवी के नेतृत्व में इस यात्रा में भाग ले रही 15 पुलिस महिला साइकिलिस्ट का बैंड बाजा के साथ स्वागत किया गया। जागृति यात्रा के दौरान आदर्श महिला महाविद्यालय व राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से निरीक्षक माया देवी ने वहां उपस्थित महिलाओं एवं छात्राओं, बच्चों को उनकी सुरक्षा के प्रति अधिक जागरूक होने का महत्व समझाया। डीएसपी राजीव कुमार ने भी छात्राओं को महिला विरुद्ध अपराधों के बारे में बताते हुए जागरूक किया। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य डा. सुधीर शर्मा, डा. सुनीता, डा. अनीता, डा. रेखा, प्रो. दीपक, प्रो. नविता, प्रो. मोनिका व अन्य अध्यापकगण व छात्राएं उपस्थित रहीं।

chat bot
आपका साथी