पूरे दिन हुई बारिश, जगह-जगह भरा पानी

मौसम में बदलाव तेजी से हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 08:39 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 08:39 AM (IST)
पूरे दिन हुई बारिश, जगह-जगह भरा पानी
पूरे दिन हुई बारिश, जगह-जगह भरा पानी

जागरण संवाददाता, भिवानी : मौसम में बदलाव तेजी से हो रहा है। दो दिन से लगातार बारिश होने से शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं हैं। वीरवार को भी दिन में बारिश हुई। बारिश के कारण सड़कों पर पानी भर गया। खिलाड़ी भी ट्रैक पर पानी भरने के कारण सड़क पर दौड़ रहे हैं। वहीं दिन भर हुई बारिश से लोग खासे परेशान हुए। सड़क, कालोनियों में पानी को प्रशासन नहीं निकाल पाया है।

मौसम में बदलाव के साथ ही विज्ञानियों की तरफ से पहले से ही बारिश की संभावना जताई हुई है। लगातार बारिश के कारण लोगों की तरफ पानी निकालने की मांग की जा रही है। जिले में दो दिन में जहां 30 एमएम से ज्यादा बरसात हो चुकी है। इसमें लोहारू और भिवानी शहर में सबसे ज्यादा बरसात हुई हैं। बरसात के कारण यहां की गलियों पर पानी भरा हुआ है। पानी से सड़कों के लबालब होने के कारण पैदल चलने वाले लोग भी परेशान हैं। वहीं वाहन चालकों को खासी परेशानी उठनी पड़ी। दो एमएम हुई बरसात

भिवानी शहर में तीन से चार घंटे बरसात हुई। वीरवार को करीब दो एमएम बारिश रिकार्ड किया गया। बारिश से महम रोड, हांसी रोड, सर्कुलर रोड, रोहतक रोड आदि सड़क पर पानी भर गया। बड़ चौक सहित दिनोद रोड का बुरा हाल

महम रोड स्थित बड़ चौक से कीर्ति नगर रोड का बुरा हाल है। सड़क में गहरे गड्ढे है। यदि कोई दुपहिया वाहन चालक पानी में फंसता है तो वह बंद होगा। पानी पिछले एक सप्ताह के ज्यादा समय से खड़ा है। वहीं दिनोद रोड से लोहारू पुल तक रोड का बुरा हाल है। पुल के पास भी हालात बुरे होने के कारण वाहन चालक परेशान है। राजस्थान जाने वाले वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। आने वाले दिन में भी बारिश की संभावना

आने वाले दिनों में भी मौसम विज्ञानियों ने बारिश की संभावना व्यक्त की है। मौसम विभाग के अनुसार दो से तीन दिन तक बारिश हो सकती है। बारिश से तापमान में भी गिरावट हुई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक पहुंच गया।

chat bot
आपका साथी