जीवन को सफल बनाने के लिए गुरु का होना बहुत जरूरी: रामेश्वर गोलागढ़

बुद्ध पूर्णिमा पर हनुमान गेट स्थित जीतू पतित पावन पाठशाला में संत कबीर धानक सेवा समिति के अध्यक्ष रामेश्वर गोलागढ़ की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 05:47 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:10 AM (IST)
जीवन को सफल बनाने के लिए गुरु का होना बहुत जरूरी: रामेश्वर गोलागढ़
जीवन को सफल बनाने के लिए गुरु का होना बहुत जरूरी: रामेश्वर गोलागढ़

जागरण संवाददाता, भिवानी : बुद्ध पूर्णिमा पर हनुमान गेट स्थित जीतू पतित पावन पाठशाला में संत कबीर धानक सेवा समिति के अध्यक्ष रामेश्वर गोलागढ़ की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने विचारों के माध्यम से गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला।

धानक सेवा समिति के अध्यक्ष रामेश्वर गोलागढ ने बताया कि ईश्वर से पहले गुरु वंदनीय होता है। हमारे जीवन को सफल बनाने में गुरू का अहम योगदान होता है। गुरु के बिना किसी भी क्षेत्र में सफलता को प्राप्त नहीं किया जा सकता है। किसी भी क्षेत्र में कामयाबी को प्राप्त करने के लिए गुरु का होना बहुत जरूरी है।

समिति के महासचिव साधुराम पचेरवाल व उपप्रधान सुनील सोलंकी ने बताया कि स्वामी जीतूजी महाराज हमारे गुरु थे और उनके सपने को पूरा करने के लिए वे वचन बद्ध हैं। इस अवसर पर टीभान तंवर, रामभगत लडवाल, प्यारेलाल कायत, साधुराम इंदौरा, राम इंदौरा, मदन, कपूर सोलंकी ने अपने-अपने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी