प्रकृति के साथ खिलवाड़ अनेक महामारियों को निमंत्रण देना है: बूरा

प्रकृति के साथ खिलवाड़ करना अनेक प्रकार की महामारियों को निमंत्रण देना है। हमें प्रकृति को सुंदर व वातावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 05:44 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 06:10 AM (IST)
प्रकृति के साथ खिलवाड़ अनेक महामारियों को निमंत्रण देना है: बूरा
प्रकृति के साथ खिलवाड़ अनेक महामारियों को निमंत्रण देना है: बूरा

जागरण संवाददाता, भिवानी : प्रकृति के साथ खिलवाड़ करना अनेक प्रकार की महामारियों को निमंत्रण देना है। हमें प्रकृति को सुंदर व वातावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। यह बात दिव्यांग बच्चों के निशुल्क आस्था स्पेशल स्कूल के संचालक विजय शर्मा के जन्मदिन पर विचार व्यक्त करते हुए समाज सेवी दयाकिशन बूरा ने कही।

कार्यक्रम के दौरान एक विचार-एक सोच मंच के संस्थापक सदस्य जितेन्द्र धारीवाल व प्राचार्य सुमन शर्मा ने विजय शर्मा को पौधे व मिट्टी के दीप भेंट कर जन्मदिन की बधाई दी। कलाकार हेमंत, महादेव, हेमंत सैनी, राममेहर, आंचल, श्रुति, खुशी, देवांश शर्मा, अनिल चौहान, मनोज, प्रवीण कुमारी, भावना, मीनाक्षी ने विजय शर्मा व अतिथिगण का हरियाणा की शान पगड़ी पहनाकर स्वागत किया तथा मंच द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अपना पूर्ण योगदान देने व अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का विश्वास दिलाया।

समाजसेवी दयाकिशन बूरा ने एक विचार-एक सोच मंच की जन्मदिन पर पौधे व मिट्टी के दीये भेंट करने की परमंपरा को पर्यावरण संरक्षण व हमारी संस्कृति को बनाए रखने में अहम कदम बताया। उन्होंने इस परंपरा को आगे बढ़ने के लिए अधिक से अधिक युवाओं को आगे आने का आह्वान किया। स्कूल संस्थापक विजय शर्मा व प्राचार्या सुमन शर्मा ने अतिथिगणों, कलाकारों व मंच सदस्यों का आभार जताया।

chat bot
आपका साथी