रासीवास में इनेलो कार्यकर्ताओं ने सैनिटाइजेशन कर बांटे मास्क

जागरण संवाददाता चरखी दादरी इंडियन नेशनल लोकदल लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 05:38 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 05:38 AM (IST)
रासीवास में इनेलो कार्यकर्ताओं ने सैनिटाइजेशन कर बांटे मास्क
रासीवास में इनेलो कार्यकर्ताओं ने सैनिटाइजेशन कर बांटे मास्क

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी : इंडियन नेशनल लोकदल लोगों को कोरोना महामारी से बचाने के लिए प्रदेश महासचिव अभय सिंह चौटाला के निर्देशानुसार सैनिटाइजेशन अभियान चला रही है। इनेलो के वरिष्ठ नेता व पूर्व चेयरमैन जगबीर सिंह डोहकी की अगुवाई में गांव रासीवास में सैनिटाइजर का छिड़काव कर ग्रामीणों को मास्क वितरित किए गए। इस दौरान सोमबीर बीडीसी मैंबर, अमरजीत, रासीवास के युवा मंडल के सहयोग से गांव की विभिन्न गलियों, चौराहों व अन्य स्थानों पर कीटनाशक का स्प्रे किया गया। इसके साथ ही डोर टू डोर पहुंच कर गांव के निवासियों के बीच मास्कों का वितरण करते हुए उन्हें लॉकडाउन के नियमों की पालना की अपील की गई। पूर्व चेयरमैन जगबीर सिंह डोहकी ने कहा कि वर्तमान में हालात अत्यंत ही विकट रूप धारण कर चुके हैं। अभियान संचालन में पवन पंच, पप्पू फौजी, सुरेंद्र, अशोक नंबरदार इत्यादि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी