इनेलो की जिला कार्यकारिणी की घोषणा, हलका-जोन अध्यक्ष की नियुक्तियां हुईं

इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी एवं जिला के प्रभारी पूर्व विधायक रेखा राणा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 09:45 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 09:45 AM (IST)
इनेलो की जिला कार्यकारिणी की घोषणा, हलका-जोन अध्यक्ष की नियुक्तियां हुईं
इनेलो की जिला कार्यकारिणी की घोषणा, हलका-जोन अध्यक्ष की नियुक्तियां हुईं

भिवानी (वि.): इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी एवं जिला के प्रभारी पूर्व विधायक रेखा राणा, कृष्ण राणा और चत्तर सिंह ने जिला प्रधान पं. रवि महमिया एवं जिला के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से सलाह मश्वरा कर कार्यकारिणी घोषित की। इसमें इनेलो प्रदेशाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ओम प्रकाश चौटाला और प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला से स्वीकृति ली गई। कार्यकारिणी में हलका-जोन अध्यक्षों एवं प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों की नई नियुक्तियां की गई हैं।

हलका अध्यक्षों की नियुक्ति करते हुए संजय श्योराण को लोहारू (ग्रामीण), जितेन्द्र उर्फ मिनी को भिवानी (ग्रामीण), रणधीर उर्फ धीरा सरपंच को तोशाम (ग्रामीण) और बलवान जमालपुर को बवानीखेड़ा (ग्रामीण), अनिल कठपालिया को भिवानी (शहरी), विनोद गर्ग को सिवानी (शहरी), मुकेश महतानी को तोशाम (शहरी) का हलका अध्यक्ष बनाया गया है।

हलका लोहारू के जोन अध्यक्षों में शेर सिंह को लोहारू (शहर), सूबे सिंह बराला को सिवानी, योगेश मेचु को बहल, रामेश्वर ढाका को बड़वा, बलराज सिंह को चहड़कलां और रविन्द्र सिंह को ढिगावा मंडी का जोन अध्यक्ष बनाया गया। हलका भिवानी के जोन अध्यक्षों में पार्षद कर्मबीर यादव को दादरी गेट, राजबीर बैनिवाल को भगत सिंह चौक, अनिल कठपालिया को लाइन पार, बिजेन्द्र टांक को हनुमान ढाणी, विशाल ग्रेवाल को बामला और जितेन्द्र मिनी को मानेहरू का जोन अध्यक्ष बनाया गया। हलका तोशाम के जोन अध्यक्षों में अनूप बागनवाला को तोशाम शहर, अशोक ढाणी माई को कैरू, नरेन्द्र लारा को बापौड़ा, ओमप्रकाश कड़वासरा को जुई कलां और सुरेन्द्र सरपंच को मीरान का जोन अध्यक्ष चुना गया। हलका बवानी खेड़ा के जोन अध्यक्षों में जोगी राम को बवानी खेड़ा, अनिल नेहरा को जमालपुर, सितेन्द्र ढुल को धनाना, संजय नम्बरदार को चांघ और दिलबाग सैय को खरक कलां का जोन अध्यक्ष बनाया गया है।

प्रकोष्ठों के जिला संयोजकों में इन्दू परमार को महिला प्रकोष्ठ, जगराम सिंह को भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, सुरेन्द्र उर्फ पप्पू को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ, मुख्तार नाई को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, आनंद सांगवान को व्यापार प्रकोष्ठ, सलामुदीन को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, विशाल ग्रेवाल को युवा प्रकोष्ठ, रण सिंह श्योराण को कर्मचारी प्रकोष्ठ, राजेन्द्र लोहानी को किसान प्रकोष्ठ, विजेन्द्र टांक को श्रमिक प्रकोष्ठ, एडवोकेट राजेश पूनिया को बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ, एडवोकेट अनिल सांगवान को कानूनी प्रकोष्ठ, अजित लोहार को टपरीवास, जितेन्द्र वैध को चिकित्सक प्रकोष्ठ, सुनील सहरावत को खेल प्रकोष्ठ एवं भूपेन्द्र ढुल को आईएसओ छात्र प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया गया है।

chat bot
आपका साथी