त्योहारों को देखते हुए रात को भी नजर आए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

त्योहारों को देखते हुए देर रात तक बाजारों में खरीददारी करने वालों की भीड़ उमड़ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:58 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:58 PM (IST)
त्योहारों को देखते हुए रात को भी नजर आए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
त्योहारों को देखते हुए रात को भी नजर आए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी: त्योहारों को देखते हुए देर रात तक बाजारों में खरीददारी करने वालों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं पुलिस भी सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट पर है। दैनिक जागरण की टीम ने रात का रिपोर्टर अभियान के तहत शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। त्योहारों की सीजन को देखते हुए पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध देखने को मिले। रात 10 बजे तक अधिकतर दुकानें बंद हो चुकी थी। पुलिस द्वारा भी शहर के चारों तरफ नाकेबंदी की गई थी। शहर के अंदरूनी हिस्सों में भी पुलिस द्वारा पैदल व पीसीआर से गश्त की जा रही थी। गौरतलब है कि इन दिनों बाजारों में कारोबार अन्य महीनों की अपेक्षा कई गुणा ज्यादा बढ़ जाता है। इसी को लेकर पुलिस सुरक्षा व्यवस्था की ज्यादा जरूरत होती है।

बाक्स :

रात्रि 11 बजे : बस स्टैंड रोड दैनिक जागरण रात का रिपोर्टर टीम देर रात करीब 11 बजे दादरी के बस स्टैंड रोड पर पहुंची। यहां पर भगवान परशुराम चौक, रोहतक रोड से लेकर बस स्टैंड तक कई स्थानों पर काफी मात्रा में कचरा पड़ा हुआ था। जिसमें प्लास्टिक की थैलियां भी थी। सड़क पर पड़े कचरे में बेसहारा पशु मंडरा रहे थे। कचरा होने के कारण आसपास का माहौल भी काफी दुर्गंधमय बना हुआ था। सड़क पर बेसहारा पशुओं के कारण यहां से गुजर रहे वाहन चालकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बाक्स : रात 12 बजे: रावलधी बाइपास दैनिक जागरण रात का रिपोर्टर टीम देर रात 12 बजे दादरी के भगवान परशुराम चौक से रावलधी बाइपास पर पहुंची। त्योहारी सीजन के मद्देनजर किसी भी प्रकार की अप्रिय या संदिग्ध गतिविधियों को रोकने के लिए रावलधी बाइपास पर पुलिस द्वारा नाका लगाया हुआ था। नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों द्वारा शहर के अंदर प्रवेश कर रहे वाहनों की जांच की जा रही थी। पुलिस द्वारा वाहन चालकों से भी उनके गंतव्य के बारे में पूछताछ कर दस्तावेजों की जांच की जा रही थी।

-------

सोनू जांगड़ा

chat bot
आपका साथी