हरियाली को लग रही आग और शहर में कूड़े का आतंक, कैसे सुधरें हालात

जागरण संवाददाता भिवानी शहर में हरियाली जलाई जा रही है तो कहीं कूड़े के ढेरों म

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 05:59 AM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 05:59 AM (IST)
हरियाली को लग रही आग और शहर में कूड़े का आतंक, कैसे सुधरें हालात
हरियाली को लग रही आग और शहर में कूड़े का आतंक, कैसे सुधरें हालात

जागरण संवाददाता, भिवानी:

शहर में हरियाली जलाई जा रही है तो कहीं कूड़े के ढेरों में आग लग रही है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण के दावे पूरे हो पाएंगे, लगता नहीं है। रविवार को ऐसी घटनाएं सामने आई। प्रशासन की नाक के नीचे लघु सचिवालय के बाहर हरियाली जलती नजर आई तो घंटाघर जो व्यस्त बाजार है यहां पर कूड़े के ढेर में किसी ने आग लगा दी। आग जब बेकाबू होने लगी तो दमकल की गाड़ी बुलानी पड़ी। ऐसी घटनाएं लगभग हर रोज देखने को मिल रही हैं। ऐसा नहीं है प्रशासन की नजर में ऐसा नहीं है। शहरी सरकार ऐसे लोगों पर जुर्माना भी करती है लेकिन इस तरह की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। यूं कहें कि इस तरह की लापरवाही कोरोना संक्रमण के दौर में भारी न पड़ जाए। समय रहते प्रशासन इन पर कंट्रोल करे तो बात बने। प्रतिदिन शहर में निकलता है 70 टन तक कूड़ा

शहरी सरकार के अधिकारियों की माने तो शहर की आबादी करीब पौने तीन लाख है और यहां प्रतिदिन 70 टन के लगभग कूड़ा निकलता है। कूड़े के प्रबंधन के लिए नप कर्मचारी लगातार काम करते हैं। इसके बावजूद भी हालात कंट्रोल नहीं हो पा रहे हैं। हम शहर को स्वच्छता में नंबरवन बनाने की बात तो जरूर करते हैं। शहर स्वच्छता अभी फिसड्डी बना है। हमसे तो गांव बेहतर हैं। ग्रामीण क्षेत्र देश भर में स्वच्छता में नंबर वन पा चुका है। शहर की भी सुध ली जाए।

परमजीत सिंह, भिवानी कूड़े ढेरों में आग लगाना तो जैसे आम बात हो गई है। यह सब हमारी आबोहवा को बिगाड़ रहा है। अधिकारी इस पर ध्यान दें। पहले ही कोरोना संक्रमण का दौर चल रहा है।

पवन कुमार, भिवानी कूड़े की तो बात छोड़िये यहां तो हरियाली तक को जलाया जा रहा है। पर्यावरण ही सुरक्षित नहीं होगा तो हम कैसे सुरक्षित रह पाएंगे। इसलिए प्रशासन को इस मामले में गंभीरता दिखानी होगी।

श्याम, भिवानी। स्वच्छता के मामले में प्रशासन गंभीरता से ध्यान दे तो हम कोरोना जैसे संक्रमण से बहुत हद तक बचे रहेंगे। यहां तो कूड़े के ढेर जगह-जगह देखे जा सकते हैं। इससे भी बढ़ कर यह कूड़े में आग लगाई जा रही है।

अनूप सिंह, भिवानी।

हमारी टीम नियमित रूप से जागरूकता अभियान चला रही है। कूड़ा जलाने वालों के चालान भी किए जा रहे हैं। दुकानदारों से भी आग्रह किया गया है कि वे दुकानों के बाहर कूड़ा न डालें। जो कोई इस संबंध में विडियो बना कर हमारे पास भेजेगा तो उसके विडियो के आधार पर दोषी का चालान किया जाएगा।

संजय कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर

नगरपरिषद भिवानी। आरटीए कार्यालय वाली खबर के साथ ... नोट : डीटीओ का वर्जन : वर्जन

हमारे कर्मचारी निर्धारत समय तक कार्यालय में रहते हैं। फील्ड में भी चेकिग के लिए निकलते हैं। आम लोगों को किसी प्रकार की दिक्क्त न हो इसके लिए हर संभव प्रयास किया जाता है।

अंग्रेज सिंह, डीटीओ, भिवानी।

chat bot
आपका साथी