घर में उगाई सब्जियों ने बढ़ा दिया भोजन की थाली का जायका

कोरोना काल में हर कोई प्रभावित है जैसा रूखा सूखा मिल जाए उसी में संतुष्टि मिल रही है। वहीं घर में उगाई सब्जियां भोजन की थाली का जायका तो बढ़ा ही रही हैं स्वस्थ रखने में भी कारगर साबित साबित हो रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 May 2021 06:18 AM (IST) Updated:Wed, 19 May 2021 06:18 AM (IST)
घर में उगाई सब्जियों ने बढ़ा दिया भोजन की थाली का जायका
घर में उगाई सब्जियों ने बढ़ा दिया भोजन की थाली का जायका

जागरण संवाददाता, भिवानी : कोरोना काल में हर कोई प्रभावित है जैसा रूखा सूखा मिल जाए उसी में संतुष्टि मिल रही है। वहीं घर में उगाई सब्जियां भोजन की थाली का जायका तो बढ़ा ही रही हैं स्वस्थ रखने में भी कारगर साबित साबित हो रही हैं। कोरोना महामारी के इस दौर में तो घर में उगाई सब्जियां और विभिन्न प्रकार के पौधे सहारा तो हैं ही जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी दे रहे हैं। आज 19 मई को विश्व प्लांट एवं वेजिटेबल गार्डन डे है। बिजली निगम कर्मचारी कालोनी में अपने घरों में धर्मबीर भाटी, कृष्ण कुमार, रामप्रसाद, रणवीर सिंह, अजय, जोगेंद्र आदि कर्मचारियों ने अपने घर आंगन को वेजिटेबल गार्डन के रूप में तैयार किया है। ये कर्मचारी कहते हैं प्रतिदिन सब्जियों की देखभाल से शारीरिक एक्सरसाइज भी हो जाती है और आत्मिक संतुष्टि भी मिलती है।

घर में बना वेजिटेबल गार्डन देता है ताजी मौसमी सब्जियां

आल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर यूनियन में राज्य कमेटी का सदस्य धर्मबीर भाट्टी, एसएसए कृष्ण कुमार बताते हैं कि घर में बनाया बाग में घीया, तोरी, पालक, धनिया, टमाटर, मूली, बैंगन, धनिया, हरि मिर्च, पौदीना, नींबू, आदि सब्जियां अपने घर की खाते हैं तो इसका जायका ही अलग है। कोरोना काल में तो अपने घर की इस बगिया को ज्यादा समय दिया जा रहा है। परिवार के सदस्य भी इसमें पूरा सहयोग करते हैं। खास बात यह है कि हम जैविक खाद का प्रयोग करते हैं।

फल और फूलदार पौधे घर को महका रहे

ये बिजली कर्मचारी बताते हैं कि घर में सब्जियां ही नहीं फल एवं फूलदार पौधे भी लगाए हैं। इनमें मुख्य रूप से फलवाले पौधों में फलदार शहतूत, केला, अमरूद, नींबू, अनार, आंवला, जामुन के पौधे लगे हैं वहीं फूलों में गुलाब, सदाबहार, गेंदा, मोगरा आदि के पौधे लगे हैं। इनसे घर में जो महक होती है वह मन को खुश कर देने वाली है। वातावरण शुद्ध होने से बीमारियां भी दूर रहती हैं। आज के दौर में नहीं हमेशा अपने घरों में फल, फूल और सब्जियां उगाई जाएं तो ये हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। बिजली निगम कर्मचारी कालोनी कर्मचारी अपने घरों में प्लांट एवं वेजिटेबल गार्डन को अपना रहे हैं।

chat bot
आपका साथी